Kavya Maran KKR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम ने लीग के 14 में से 8 मुकाबले जीतकर 17 पॉइंट हासिल किए और दूसरे नंबर पर रही। हैदराबाद पिछले सीजन पॉइंट्स टेबल में 10वें नंबर की टीम थी, लेकिन इस बार उन्होंने जिस तरह से कमबैक किया, उसे देख फैंस दंग रह गए। टीम की मालकिन काव्या मारन का इसमें बड़ा रोल रहा। उन्होंने पैट कमिंस की कप्तानी पर भरोसा जताया। कमिंस इस पर खरा भी उतरे। हालांकि उनकी टीम को फाइनल में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। केकेआर ने 57 गेंद शेष रहते 8 विकेट से जीत दर्ज की। इस हार के बाद काव्या मारन बेहद भावुक नजर आईं। उन्होंने अपने आंसू छुपाने की कोशिश की, लेकिन वे कैमरे से नजर नहीं बचा पाईं।
काव्या मारन का रिएक्शन वायरल
काव्या मारन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि काव्या मैच के बाद प्लेयर्स का उत्साह बढ़ाने के लिए ताली बजाती हैं। इसके बाद उनकी आंखों में आंसू भर जाते हैं, जिन्हें छुपाने के लिए वह चेहरा घुमा लेती हैं। काव्या कैमरे से चेहरा बचाती नजर आती हैं, लेकिन पूरा वाकया रिकॉर्ड हो जाता है। इसके बाद वह दोनों हाथों से आंसू पोंछती दिखाई देती हैं। थोड़ी देर बाद वह कैमरे की ओर देखती हैं, तब भी उनकी आंखों में आंसू साफ नजर आने लगते हैं।
पैट कमिंस को खरीदने पर हुई थीं ट्रोल
आपको बता दें कि काव्या मारन आईपीएल ऑक्शन के दौरान पैट कमिंस को 20.50 करोड़ रुपये में खरीदने पर खूब ट्रोल हुई थीं, लेकिन उन्होंने इसकी परवाह नहीं की। उन्होंने कप्तानी और कोचिंग में भी बदलाव किया। पैट कमिंस को कप्तान और डेनियल विटोरी को कोच बनाया गया। इस बदलाव का टीम पर भी असर देखने को मिला। टीम की बैटिंग एप्रोच ने हैरान करने वाला प्रदर्शन किया।
सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाए रिकॉर्ड
सनराइजर्स हैदराबाद ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। टीम ने अब तक का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। बेंगलुरु में आरसीबी के खिलाफ 15 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स ने 3 विकेट खोकर 287 रन बनाए। इससे पहले टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैदराबाद में 277 रन का बड़ा स्कोर बनाया था।
ये भी पढ़ें: KKR Vs SRH: जीत के बाद नीतीश राणा ने किया बड़ा खुलासा, गौतम गंभीर के स्पेशल मैसेज के बारे में बताया
ये भी पढ़ें: IPL 2024: आईपीएल ट्रॉफी जीतकर रोने लगे आंद्रे रसेल, बोले- ‘इस फ्रेंचाइजी ने…’
ये भी पढ़ें: KKR vs SRH: शाहरुख खान ने जीत के बाद ही उतारा मास्क, खिलाड़ियों पर इस तरह लुटाया प्यार
ये भी पढ़ें: IPL 2024: Final में हैदराबाद की शर्मनाक हार, ये हैं 5 गुनहगार
ये भी पढ़ें: IPL 2024 Final: कोलकाता नाइटराइडर्स ने 10 साल बाद जीता खिताब, ये खिलाड़ी रहे जीत के हीरो
ये भी पढ़ें: IPL 2024 Final: हैदराबाद ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
ऑकलैंड में न्यूजीलैंड की हार पक्की? टीम इंडिया का रिकॉर्ड कर देगा हैरान
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ चौथा T20I? जानें तरीका
2 hrs agoअगर ईशान किशन की हुई वापसी, तो किस नंबर पर खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?
2 hrs agoआयरलैंड के गेंदबाज बेन वाइट ने 28 साल की उम्र में किया संन्यास का ऐलान
4 hrs agoन्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज चोटिल होने के कारण T20I सीरीज से हुआ बाहर
5 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
12 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
12 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
13 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
13 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines