IPL 2024 Final KKR vs SRH: मिचेल स्टार्क…ऑस्ट्रेलिया के इस स्टार खिलाड़ी ने एक बार फिर बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा साबित कर दी है। स्टार्क ने रविवार को आईपीएल 2024 के फाइनल में ऐसी तूफानी गेंदबाजी की कि सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज चारों खाने चित हो गए। स्टार्क ने पहले ही ओवर से घातक गेंदबाजी की। पहले ओवर में उन्होंने सनराइजर्स के ओपनर अभिषेक शर्मा की गिल्लियां बिखेर डालीं। इसके बाद स्टार्क ने 5वें ओवर में 9 रन बनाकर संघर्ष कर रहे राहुल त्रिपाठी को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। स्टार्क ने पहले 3 ओवर में महज 14 रन दिए और 2 बड़े विकेट चटकाए।
गौतम गंभीर को करना पड़ा आलोचना का सामना
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी को ऑक्शन में 24.75 करोड़ में खरीदने पर मेंटर गौतम गंभीर को आलोचना का सामना करना पड़ा। ये ट्रोल्स तब और बढ़ गए जब स्टार्क लीग के मुकाबलों में लगातार फेल होने लगे, लेकिन अब उन्होंने बड़े मैचों में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर चौंका दिया है।
गंभीर का वीडियो वायरल
स्टार्क के क्वालीफायर-1 और फाइनल में शानदार प्रदर्शन के बाद गौतम गंभीर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो आईपीएल नीलामी का है, जिसमें उन्होंने मिचेल स्टार्क का 24.75 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत देकर खरीदा था। गंभीर के इस फैसले ने दूसरी फ्रेंचाइजी को भी चौंका दिया। उस वक्त नीता अंबानी और दूसरी फ्रेंचाइजी के मालिक इस फैसले पर मुस्कुराते हुए नजर आए थे। स्टार्क को इतनी बड़ी कीमत देने पर गंभीर के फैसले की कड़ी आलोचना हुई, लेकिन अब स्टार्क ने अपनी कीमत अदा कर ट्रोलर्स को करारा जवाब दे दिया है।
गंभीर ने हमेशा जताया भरोसा
गंभीर ने हमेशा से ही मिचेल स्टार्क पर भरोसा जताया। जब लीग के मुकाबलों में स्टार्क लगातार फेल हो रहे थे, तब गंभीर उनके पीछे खड़े रहे। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में कभी-कभी ऐसा होता है, लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि स्टार्क विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने स्टार्क को खराब गेंदबाज कहने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने खराब आंकड़े के बावजूद स्टार्क की हमेशा प्रशंसा की।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: विराट कोहली ने रचा इतिहास, आईपीएल में यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने
विश्व कप से पहले बढ़ी टीमों की टेंशन
मिचेल स्टार्क के शानदार प्रदर्शन ने वर्ल्ड कप से पहले टीमों की टेंशन बढ़ा दी है। ऑस्ट्रेलिया के इस घातक गेंदबाज की शानदार गेंदबाजी से टीमें खौफ में हैं। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम को ग्रुप-बी में रखा गया है। जिसमें इंग्लैंड, नामीबिया, ओमान और स्कॉटलैंड शामिल हैं। देखना होगा कि स्टार्क विश्व कप में कैसा प्रदर्शन करते हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: विराट-नरेन ओपनर तो संजू विकेटकीपर, दिग्गज क्रिकेटर ने चुनी टीम ऑफ द टूर्नामेंट
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines