IPL 2024 England Pacer Withdraws: इंग्लैंड के खिलाड़ियों का आईपीएल से लगातार नाम वापस लेने का सिलसिला जारी है। इससे पहले पांच बड़े अंग्रेज खिलाड़ी अपना नाम पूरे सीजन से वापस ले चुके थे। वहीं बुधवार को एक और बड़े खिलाड़ी ने आईपीएल के आगामी सीजन से नाम वापस ले लिया है। यह खिलाड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा था लेकिन इससे पहले भी फ्रेंचाइजी से एक अंग्रेज खिलाड़ी मार्क वुड ने नाम वापस लिया था। अब फ्रेंचाइजी को डबल झटका लगा है।
कोच जस्टिन लैंगर ने दी जानकारी
लखनऊ सुपर जायंट्स के नए हेड कोच जस्टिन लैंगर ने इस बात की जानकारी शेयर की। उन्होंने बताया कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज डेविड विली आगामी आईपीएल सीजन के कुछ शुरुआती मुकाबले मिस करेंगे। इससे पहले मार्क वुड, हैरी ब्रूक, फिल साल्ट, जेसन रॉय जैसे बड़े खिलाड़ी भी अपना नाम वापस ले चुके हैं। कई सवाल उठे थे कि इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर कार्रवाई हो लेकिन अब फिर से एक नया नाम लिस्ट में जुड़ गया है।
डेविड विली के नाम वापस लेने का पर्सनल रीजन कोच लैंगर ने बताया है। उनके मुताबिक शुरुआती कुछ मैचों से ही वह बाहर हुए हैं। यानी बीच सीजन वह वापस लौट सकते हैं। आईपीएल 2024 के ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2 करोड़ के बेस प्राइज पर साइन किया था। इससे पहले मार्क वुड ने अपना नाम पूरे सीजन से वापस लिया था। उनकी जगह फ्रेंचाइजी ने शमार जोसेफ को साइन किया था।
क्या बोले हेड कोच?
कोच जस्टिन लैंगर ने इस पर अपडेट देते हुए कहा,’मार्क वुड ने पूरे टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है और डेविड विली भी अभी नहीं आ पाए हैं। इससे हम थोड़ा अनुभव की कमी से जूझ रहे हैं।’ गौरतलब है कि विली ने हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में सभी मैच खेले थे। वह लीग से लेकर फाइनल तक लगातार खेलते नजर आए थे। मगर अब आईपीएल से उन्होंने नाम वापस ले लिया है। वह कब लौटेंगे यह देखने वाली बात होगी।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: विराट-धोनी भी जो ना कर सके वह कारनामा करेंगे रोहित शर्मा, इस सीजन बनाएंगे छक्कों का महारिकॉर्ड
यह भी पढ़ें- IPL 2024: मुंबई इंडियंस के खेमे में नहीं हुई सुलह! कहां गायब हैं जसप्रीत बुमराह?
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
2 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
2 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
3 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
3 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
4 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
4 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
4 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
5 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
5 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines