IPL 2024 DC vs SRH Highlights: आईपीएल के मुकाबले जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे इसका रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। शनिवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में रनों की जमकर बारिश हुई। सन राइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 266 रन ठोक डाले। सन राइजर्स का आईपीएल इतिहास में ये दूसरा बड़ा स्कोर रहा। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 19.1 ओवर में 199 रन बनाकर ढेर हो गई। इस तरह सन राइजर्स ने ये मुकाबला 67 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। सन राइजर्स की इस बड़ी जीत में 5 खिलाड़ियों का बड़ा योगदान रहा। आइए जानते हैं उनके बारे में…
ट्रेविस हेड ने ठोके ताबड़तोड़ रन
सन राइजर्स के ओपनर ट्रेविस हेड आईपीएल में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कैपिटल्स के खिलाफ तबाही मचाई। हेड ने महज 32 गेंदों में 11 चौके-6 छक्के ठोक 278.13 की स्ट्राइक रेट से 89 रन जड़े। उन्होंने सन राइजर्स के लिए आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी जमाई। हेड ने 16 गेंदों में पचासा जड़ा।
अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी
जहां एक ओर हेड तूफानी बल्लेबाजी कर रहे थे तो वहीं दूसरे छोर पर अभिषेक शर्मा धमाका कर रहे थे। अभिषेक ने 12 गेंदों में 2 चौके-6 छक्के ठोक 383 की स्ट्राइक रेट से कुल 46 रन जड़े। हेड और अभिषेक की तूफानी पारी की बदौलत सन राइजर्स ने पावरप्ले में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड बनाया। सन राइजर्स ने पहले 6 ओवर में ही 125 रन ठोक डाले।
शाहबाज अहमद ने जड़े गगनचुंबी छक्के
हेड और अभिषेक के तूफान के बाद छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शाहबाज अहमद ने भी विस्फोटक पारी खेली। शाहबाज ने अपना पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने 29 गेंदों में 2 चौके-5 छक्के ठोक 203.45 की स्ट्राइक रेट से 59 रन जड़े।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी चोटिल
टी-नटराजन ने चटकाए 4 विकेट
बड़ा स्कोर बनाने के बाद सन राइजर्स को दिल्ली के घर में उनका तूफान रोकने की जरूरत थी। इस काम को बखूबी अंजाम दिया सन राइजर्स के गेंदबाज टी-नटराजन ने। जब सन राइजर्स के दूसरे गेंदबाजों की पिटाई हो रही थी तब नटराजन ने 4 ओवर में महज 19 रन खर्च किए और 4 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने एक मेडिन ओवर भी फेंका। नटराजन ने ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्टजे और कुलदीप यादव के विकेट चटकाए।
नीतीश कुमार रेड्डी की किफायती गेंदबाजी
सन राइजर्स के दूसरे गेंदबाज नीतीश कुमार रेड्डी ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की। नीतीश ने 2.1 ओवर में महज 17 रन देकर 2 विकेट चटकाए। नीतीश ने कप्तान ऋषभ पंत को 44 और ट्रिस्टन स्टब्स को 10 रन पर आउट किया। हालांकि मयंक मारकंडे ने भी जेक फ्रेसर और अभिषेक पोरेल के दो विकेट चटकाए, लेकिन उन्होंने दो ओवर में 26 रन दिए। बहरहाल, इस धमाकेदार जीत के बाद सन राइजर्स की टीम ने पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है। वह 7 में से 5 मैच जीतकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। उसके पास 10 अंक और +0.914 की नेट रन रेट है। देखना होगा कि अगले मुकाबलों में टीम कैसा प्रदर्शन करती है।
DC vs SRH मैच की हाइलाइट्स देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
ये भी पढ़ें: DC vs SRH: ट्रेविस हेड-अभिषेक शर्मा की तूफानी शुरुआत, हैदराबाद ने रचा इतिहास
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई 7 देशों की टेंशन, जानें कौन-कौन से प्लेयर हैं इंजर्ड
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: IPL में शानदार प्रदर्शन, फिर भी इन 5 खिलाड़ियों को विश्व कप में नहीं मिलेगा मौका
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
4 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines