Dhruv Jurel Shimron Hetmyer: आईपीएल अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। मंगलवार को इस सीजन के 56वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम आमने-सामने हैं। राजस्थान रॉयल्स के दो स्टार खिलाड़ी इस मैच से नदारद हैं। ध्रुव जुरेल और शिमरोन हेटमायर की जगह रॉयल्स ने शुभम दुबे और डोनोवन फेरीरा को शामिल किया है। आखिर ध्रुव जुरेल और शिमरोन हेटमायर को क्या हुआ, वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे? रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने इसकी वजह बताई।
चोटिल हैं ध्रुव जुरेल और शिमरोन हेटमायर
संजू सैमसन ने टॉस के दौरान कहा- ध्रुव जुरेल और शिमरोन हेटमायर को थोड़ा ‘निगल’ है। निगल इंजरी में थोड़ा दर्द होता है, लेकिन यह लगातार परेशान कर सकता है। इस दौरान खिलाड़ी को दौड़ने में दिक्कत हो सकती है। इसे अक्सर चोट की चेतावनी के संकेत भी माना जाता है। इसे यूं तो मामूली चोट माना जाता है, लेकिन इग्नोर किया जाए तो समस्या बढ़ सकती है। लगभग हर क्रिकेटर को अपने करियर के दौरान इस तरह की छोटी-मोटी चोटों का सामना करना पड़ता है।
दिल्ली कैपिटल्स ने किए दो बदलाव
दिल्ली कैपिटल्स ने भी इस मुकाबले में दो बदलाव किए हैं। लिजाड विलियम्स और रसिख डार की जगह इशांत शर्मा और गुलबदीन नायब को शामिल किया गया है। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा- ये बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट है। हालांकि टीम में चोट संबंधी समस्याएं हैं। जिससे टीम में दो बदलाव हुए हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन:
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेट कीपर/कप्तान), गुलबदीन नायब, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन:
यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (विकेट कीपर/कप्तान), रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल
ये भी पढ़ें: DC vs RR: संजू सैमसन ने तोड़ा शेन वॉर्न का रिकॉर्ड, मैदान पर उतरते ही रचा इतिहास
ये भी पढ़ें: IPL 2024: तीन टीमों की एक-एक जीत से मुंबई इंडियंस प्लेऑफ से ऑफिशियली हो जाएगी आउट
संबंधित खबरें
हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
21 mins ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
53 mins agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
1 hr agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
2 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
2 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
2 hrs agoईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज
3 hrs agoहार्दिक से लेकर चहल तक, IPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 खिलाड़ी
3 hrs agoबिहार की रणजी ट्रॉफी टीम में वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिली जगह?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines