---विज्ञापन---

खेल angle-right

DC vs RR: संजू सैमसन ने तोड़ा शेन वॉर्न का रिकॉर्ड, मैदान पर उतरते ही रचा इतिहास

IPL 2024 के 56वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स से हो रही है। इस मैच में संजू सैमसन ने खास कीर्तिमान अपने नाम किया।

---विज्ञापन---

DC vs RR Sanju Samson: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 56वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स से हो रही है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मुकाबले में टॉस के लिए मैदान पर उतरते ही राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने इतिहास रच दिया। वह RR की ओर से IPL में सबसे ज्यादा मुकाबलों में नेतृत्व करने वाले कैप्टन बन गए हैं। उन्होंने शेन वॉर्न को पीछे छोड़ दिया है।

वॉर्न ने 55 मुकाबलों में की थी कप्तानी

शेन वॉर्न ने 55 मुकाबलों में राजस्थान रॉयल्स की कमान संभाली थी। अब संजू 56 मुकाबलों में राजस्थान रॉयल्स का नेतृत्व करने वाले कप्तान बन गए हैं। इसके अलावा राहुल द्रविड़ ने 34 मैच में, स्टीव स्मिथ ने 27 मुकाबलों में, अजिंक्य रहाणे ने 24 मैच में और शेन वॉटसन ने 21 मैचों में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की थी।

---विज्ञापन---


 प्लेऑफ से 1 जीत दूर राजस्थान

IPL 2024 में अब तक राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। आज से पहले तक टीम ने 10 मैच खेले हैं और 8 में जीत दर्ज की है। 16 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है। टीम अगर आज का मैच जीतती है तो प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी।

कप्तानी में संजू का प्रदर्शन

संजू की कप्तानी में RR ने आज से पहले तक 55 मैच खेले थे। इस दौरान राजस्थान रॉयल्स को 30 में जीत मिली है और 25 में हार का सामना करना पड़ा है। संजू 2021 से राजस्थान की कमान संभाल रहे हैं, वहीं शेन वॉर्न ने 2008 से 2011 टीम का नेतृत्व किया था। शेन वॉर्न की कप्तानी में 2008 में (पहले सीजन) RR ने IPL का खिताब अपने नाम किया था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: भारत ने 2007 में जीता था खिताब, 2 बार पहुंची फाइनल में; 2022 में सेमीफाइनल में थमा था सफर

ये भी पढ़ें: IPL 2024: तीन टीमों की एक-एक जीत से मुंबई इंडियंस प्लेऑफ से ऑफिशियली हो जाएगी आउट

First published on: May 07, 2024 07:35 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola