IPL 2024 DC vs RR: आईपीएल के मुकाबले जैसे-जैसे आगे बढ़ते जा रहे हैं, वैसे-वैसे टीमों के बीच कांटे की टक्कर भी बढ़ती जा रही है। ये कांटे की टक्कर सिर्फ मैदान तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी इसे देखा जा सकता है। मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। दोनों टीमों के सोशल मीडिया हैंडल पर नट-बोल्ट को लेकर बहस छिड़ गई। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है…
बोल्ट के सामने बेबस दिख रहे थे मैकगर्क
दरअसल, जब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी जेक फ्रेजर मैकगर्क राजस्थान रॉयल्स के तूफानी गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के सामने आए, तो रॉयल्स के एक्स एडमिन ने नट-बोल्ट की फोटो शेयर कर उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की। पहले ही ओवर में मैकगर्क बोल्ट को खेल पाने में बेबस दिखाई दे रहे थे। बोल्ट की तूफानी गेंद से मैकगर्क पहले ही ओवर में चौथी गेंद पर चोटिल भी हो गए थे।
इसके बाद जब वह उठकर खड़े हुए तो उन्होंने ऐसा तूफान मचाया कि दिल्ली कैपिटल्स के एडमिन की बांछें ही खिल गईं। चोटिल होने के बाद अगली गेंद पर मैकगर्क ने चौका ठोक डाला।
इसे फिक्स कर दिया है
इसके बाद तो क्या बोल्ट, क्या आवेश…सभी की बखिया उधेड़ डाली। बोल्ट के अगले ओवर में मैकगर्क ने 15 रन ठोके। इसके बाद आवेश खान के चौथे ओवर में 28 रन कूट डाले। इस तूफान को देख दिल्ली कैपिटल्स के एक्स एडमिन ने मजेदार पोस्ट किया। कैपिटल्स ने रिंच और बोल्ट का फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- पवेलियन जाने से पहले इसे फिक्स कर दिया है। जेक फ्रेजर मैकगर्क ड्रिल करना जानते थे।
फैंस ने भी लिए मजे
सोशल मीडिया पर इस मजेदार बैंटर में फैंस भी कूद पड़े। एक फैन ने लिखा- सब खोल दिए जेक फ्रेजर मैकगर्क ने भाई। वहीं एक ने लिखा- फिक्स कर दिया है। जेक फ्रेजर मैकगर्क ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों में पचासा ठोका। उन्होंने अपनी शानदार पारी में 7 चौके और 3 छक्के ठोके। मैकगर्क के तूफान को रविचंद्रन अश्विन ने पांचवें ओवर में रोका। अश्विन की गेंद पर डोनोवन फेरेरा ने उनका कैच पकड़ा।
ये भी पढ़ें: DC vs RR: ध्रुव जुरेल और शिमरोन हेटमायर क्यों नहीं खेल रहे? संजू सैमसन ने बताई वजह
ये भी पढ़ें: DC vs RR: संजू सैमसन ने तोड़ा शेन वॉर्न का रिकॉर्ड, मैदान पर उतरते ही रचा इतिहास
ये भी पढ़ें: IPL 2024: तीन टीमों की एक-एक जीत से मुंबई इंडियंस प्लेऑफ से ऑफिशियली हो जाएगी आउट
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
6 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
8 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
9 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
9 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines