IPL 2024 DC vs MI: आईपीएल के बाद टीमें टी-20 वर्ल्ड कप खेलेंगी। टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी। फैंस चाहते हैं कि इस बार रोहित टीम इंडिया के साथ वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाएं। पिछली बार टीम वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में चूक गई थी। ऐसे में रोहित बिग्रेड पर इस बार जिम्मेदारी पहले से ज्यादा बड़ी होगी। क्रिकेट के लिए ‘पागल’ फैन टीम इंडिया को वर्ल्ड कप विनर बनते देखना चाहते हैं। वे इसके लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। इस बीच एक फैन ने अजीबो-गरीब ‘कसम’ खाकर चौंका दिया है।
मैं डेट नहीं करूंगा
दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच शनिवार को दिल्ली में खेले गए मुकाबले में एक फैन का फोटो खूब वायरल हो रहा है। इस फोटो में फैन ने अपने हाथ में एक पोस्टर लिया हुआ है। जिसमें उसने लिखा है- ”जब तक रोहित शर्मा वर्ल्ड कप नहीं जीत जाते, तब तक मैं डेट नहीं करूंगा।”
ये भी पढ़ें: IPL 2024: जेक फ्रेजर-मैक्गर्क ने खूब मचाई तबाही, फिर भी नहीं तोड़ पाए सुरेश रैना का ये रिकॉर्ड
भाई तू कुंवारा ही मर जाएगा…
जैसे ही फैन का ये फोटो वायरल हुआ, उस पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। इस पर कई मजेदार कमेंट्स भी आए हैं। एक ने लिखा- भाई तू कुंवारा ही मर जाएगा। मेरा भी मन है कि इंडिया वर्ल्ड कप जीते, लेकिन मुश्किल लग रहा है। दूसरे ने लिखा- मिलेगी ही नहीं। इसी तरह के कमेंट्स से यूजर्स ने मजे लिए हैं। गौरतलब है कि टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत जून में होगी। इसके लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान किसी भी वक्त किया जा सकता है। इसकी डेडलाइन 1 मई है।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: अब सूर्या को भूल जाओ… टीम इंडिया को मिल गया SKY का प्रो वर्जन
कुछ साल पहले वायरल हुआ था फोटो
आपको बता दें कि फैंस के अजीबो-गरीब पोस्टर कई बार वायरल हुए हैं। कुछ साल पहले एक लड़की का पोस्टर वायरल हुआ था। जिसमें उसने लिखा था कि जब तक आरसीबी आईपीएल नहीं जीत जाती तब तक वह शादी नहीं करेगी।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: जीत के बाद पंजाब किंग्स के लिए आई बुरी खबर, यह दिग्गज लौटा अपने देश
ये भी पढ़ें: Exclusive: शशांक सिंह ने खोला तूफानी पारी का राज, स्कोर बोर्ड देखे बिना ही जिता दिया मैच
ये भी पढ़ें: IPL 2024 के बीच MI को लगा तगड़ा झटका, बाहर हुआ घातक खिलाड़ी
ये भी पढ़ें: LSG Vs RR: लखनऊ को मिली ‘गुड न्यूज’, मैच विनर खिलाड़ी कर सकता है वापसी
संबंधित खबरें
IND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
1 min agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
29 mins agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
51 mins agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
1 hr agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
3 hrs agoLIVE: भारत को मिली तीसरी सफलता, अक्षर ने रोवमैन पॉवेल को किया चलता
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
4 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines