Tristan Stubbs DC vs MI: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शनिवार को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा देखा गया। आईपीएल 2024 के 43वें मुकाबले के तहत दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच रनों की बारिश देखने को मिली। दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपनिंग करते हुए जेक फ्रेजर-मैक्गर्क ने जमकर तबाही मचाई। इसके बाद पांचवें नंबर पर उतरे ट्रिस्टन स्टब्स ने गेंदबाजों की जमकर क्लास ली। स्टब्स ने विस्फोटक बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए एक ओवर में ही 26 रन कूट डाले। स्टब्स ने ये रन 18वें ओवर में ठोके। खास बात यह है कि इनमें से ज्यादातर रन विकेट के पीछे आए।
ल्यूक वुड को जमकर तोड़ा
स्टब्स ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाज ल्यूक वुड की जमकर कुटाई की। वुड ने पहली गेंद वाइड यॉर्कर आजमाई। जिस पर स्टब्स ने शानदार स्कूप खेलकर शॉर्ट फाइन पर करारा चौका ठोक डाला। दूसरी गेंद पर एक बार फिर स्टब्स ने यही ट्रिक आजमाई।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: जेक फ्रेजर-मैक्गर्क ने खूब मचाई तबाही, फिर भी नहीं तोड़ पाए सुरेश रैना का ये रिकॉर्ड
वह एक बार फिर से ऑफ-स्टंप के पार पहुंचे और शॉर्ट फाइन पर शानदार चौका जमा दिया। इसके बाद बारी आई तीसरी गेंद की…स्टब्स ने इस बार रचनात्मक शॉट आजमाया और बल्ले का मुंह खोलते हुए रिवर्स रैंप से थर्ड मैन बाउंड्री के पार पहुंचा दिया। इस छक्के के साथ ही दिल्ली के खेमे में खुशी छा गई।
वुड ने एक के बाद एक जड़े चौके
चौथी को वुड ने यॉर्कर डालने की कोशिश की, लेकिन स्टब्स ने इसका पूरा फायदा उठाया और इसे शॉर्ट थर्ड पर रिवर्स स्कूप में ठोक डाला। इसके बाद पांचवीं गेंद पर डीप मिडविकेट और लॉन्ग ऑन की ओर करारा चौका कूट स्टब्स ने जता दिया कि आज वे रुकने के मूड में नहीं हैं।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: अब सूर्या को भूल जाओ… टीम इंडिया को मिल गया SKY का प्रो वर्जन
आखिरी बॉल पर वुड ने चतुराई करने की कोशिश की, लेकिन स्टब्स ने इसे डीप मिडविकेट फेंस की ओर उड़ा दिया। इस चौके के साथ स्टब्स ने इस ओवर को खत्म किया। ल्यूक वुड के इस ओवर से कुल 26 रन आए। जिसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल रहा।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: जीत के बाद पंजाब किंग्स के लिए आई बुरी खबर, यह दिग्गज लौटा अपने देश
ये भी पढ़ें: Exclusive: शशांक सिंह ने खोला तूफानी पारी का राज, स्कोर बोर्ड देखे बिना ही जिता दिया मैच
ये भी पढ़ें: IPL 2024 के बीच MI को लगा तगड़ा झटका, बाहर हुआ घातक खिलाड़ी
ये भी पढ़ें: LSG Vs RR: लखनऊ को मिली ‘गुड न्यूज’, मैच विनर खिलाड़ी कर सकता है वापसी
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
18 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
31 mins agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
34 mins agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
2 hrs agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
2 hrs ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
2 hrs ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines