IPL 2024 Rishabh Pant: दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2024 के 16वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों 106 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में जहां एक तरफ दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई तो वहीं मैच के दौरान कप्तान ऋषभ पंत से भी बड़ी गलती की। जिसका खामयाजा दिल्ली को हार के साथ करना पड़ा। कप्तान पंत की गलती दिल्ली की हार का कारण बनी। कौनसी थी वे गलती जो मैच के दौरान पंत से हुई, चलिए आपको बताते है।
मैच के दौरान पंत ने की ये बड़ी गलती
मैच के दौरान केकेआर ने दिल्ली के सामने 272 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। जिसमें पंत का बड़ा हाथ माना जा रहा है। केकेआर की तरफ से सुनील नरेन ने 85 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। जिसमें 7 शानदार छक्के शामिल थे। लेकिन क्या आपको पता है सुनील नरेन इस मैच में महज 24 रनों के स्कोर पर आउट हो सकते थे। दरअसल जब ईशांत शर्मा पारी का चौथा ओवर डाल रहे थे तब नरेन 24 रन बनाकर उनके सामने थे।
इस ओवर में ईशांत शर्मा की एक गेंद नरेन के बल्ले से हल्की सी लगकर पंत के दस्तानों में गई लेकिन पंत को पता ही नहीं चला। हालांकि ईशांत को बल्ला लगने का थोड़ा सा अहसास जरूर हुआ। लेकिन किसी ने भी इसको लेकर कोई अपील नहीं की थी। अगर पंत इस गेंद पर डीआरएस लेते तो नरेन की पारी का अंत 24 रनों पर ही हो जाता। इसको लेकर मिचेल मार्श ने पंत को डीआरएस लेने के लिए कहा था लेकिन जब तक पंत समझ पाते समय पूरा हो चुका था। जिसके बाद रिप्ले में दिखाया गया कि गेंद नरेन के बल्ले से लगकर गई थी।
मैच खत्म होने के बाद पंत ने इस गलती को लेकर कहा था कि मैदान में काफी शोर था और स्क्रीन के साथ भी कुछ समस्या था जिसके चलते वो डीआरएस का समय भी नहीं देख पाए थे। पंत का कहना था कि कुछ चीजें होती है जिनपर आप नियंत्रण नहीं कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ऋषभ पंत ने फिर दोहराई वहीं गलती, बैन होने का मंडराया खतरा; मैच के बाद मिली सजा
ये भी पढ़ें:- DC vs KKR: ईशांत शर्मा ने फेंकी IPL 2024 की सबसे बेहतरीन ‘यॉर्कर’, सोशल मीडिया पर छाया Video
संबंधित खबरें
रोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
6 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
34 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
35 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
1 hr ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines