IPL 2024 Rishabh Pant: आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स को केकेआर के हाथों तीसरी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने काफी शानदार पारी खेली थी। हर कोई पंत की बल्लेबाजी का मुरीद हो गया। यहां तक की केकेआर के मालिक बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी पंत की पारी की सराहना करने से खुद को रोक नहीं पाए।
पंत के आउट होने के बाद शाहरुख खान भी उनकी शानदार बल्लेबाजी को लेकर तालियां बजाते हुए दिखे। वहीं मैच में शानदार बल्लेबाजी करने के बाद भी अब ऋषभ पंत की टेंशन बढ़ने लगी है, जिसके बाद पंत के ऊपर बैन होने का खतरा मंडरा रहा है। इस मैच में एक बार फिर से पंत ने पिछले मैच वाली गलती को दोहराया है। जिसकी सजा भी पंत को मैच के बाद मिली है।
पंत पर मंडराया बैन होने का खतरा
ऋषभ पंत ने केकेआर के खिलाफ आईपीएल 2024 का लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया। इस मैच में पंत ने महज 25 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान पंत ने 5 शानदार छक्के लगाए थे। जिसमें उनका एक नो लुक सिक्स भी शामिल था। वहीं इस मैच में एक बार फिर से पंत की टीम दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के तहत स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया। इस मैच में भी दिल्ली ने स्लो ओवर रेट से गेंदबाजी की थी। जिसके बाद कप्तान ऋषभ पंत के ऊपर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगा है।
इससे पहले भी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने सीएसके के खिलाफ खेले गए मैच में भी स्लो ओवर रेट से गेंदबाजी की थी, इस मैच के बाद भी कप्तान पंत के ऊपर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। वहीं अब पंत के ऊपर एक मैच में बैन का खतरा मंडरा रहा है। अगर एक मैच में और पंत की टीम स्लो ओवर रेट से गेंदबाजी करती है तो पंत के ऊपर एक मैच का बैन लग जाएगा। इसके अलावा इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी खिलाड़ियों पर व्यक्तिगत रूप से 6 लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।
ये भी पढ़ें:- DC vs KKR: ईशांत शर्मा ने फेंकी IPL 2024 की सबसे बेहतरीन ‘यॉर्कर’, सोशल मीडिया पर छाया Video
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ऋषभ पंत की बल्लेबाजी के मुरीद हुए ‘किंग खान’, मैच के बाद की खास मुलाकात
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: जीत के बाद KKR को प्वाइंट्स टेबल में तगड़ा फायदा, राजस्थान को हुआ नुकसान
संबंधित खबरें
IND vs NZ: कैच छोड़ने पर सवाल हुआ तो भड़क उठे ग्लेन फिलिप्स
34 mins agoसोनी का सब्सक्रिप्शन नहीं, तो यहां फ्री में देखें IND vs NZ दूसरा टी20 मैच
1 hr agoहार्दिक पंड्या की कप्तानी पर संकट? मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट ने दिया हिंट
1 hr agoBCCI का बड़ा ऐलान, परविंदर अवाना बने जूनियर सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष
1 hr agoविराट कोहली ने किया था टीम में वापसी का वादा, फिर नहीं दिया जवाब
2 hrs ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
2 hrs ago30 की उम्र में भारतीय क्रिकेटर सब्बीनेनी मेघना ने किया संन्यास का ऐलान
4 hrs agoटीम इंडिया में बड़ा बदलाव, केएल राहुल की जगह इस युवा खिलाड़ी को मिला मौका
4 hrs agoईशान की जगह दूसरे T20I की प्लेइंग-11 में शामिल हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
6 hrs agoIND vs NZ: दूसरे T20I से बाहर हुए ईशान किशन, भारत को लगा तगड़ा झटका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines