IPL 2024: ऋषभ पंत की बल्लेबाजी के मुरीद हुए 'किंग खान', मैच के बाद की खास मुलाकात

IPL 2024 DC vs KKR: आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने केकेआर के खिलाफ शानदार अर्शतकीय पारी खेली थी। उनकी इस पारी के शाहरुख खान भी मुरीद हो गए। जिसके बाद किंग खान ने पंत से मुलाकात की।

IPL 2024 DC vs KKR Shahrukh Khan hugging Rishabh Pant

IPL 2024 DC vs KKR Shahrukh Khan hugging Rishabh Pant Image Credit: Social Media

विज्ञापन

IPL 2024 DC vs KKR: आईपीएल 2024 में 3 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में पहले केकेआर के सुनील नरेन ती तूफानी पारी देखने को मिली तो वहीं बाद में ऋषभ पंत का धामाक देखने को मिला। भले ही पंत अपनी टीम को जीत न दिला पाए हो लेकिन अपनी बल्लेबाजी से उन्होंने केकेआर टीम के मालिक बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का भी दिल जीत लिया। पंत आईपीएल 2024 में बैक टू बैक दूसरा अर्धशतक लगाया।

मैदान में पंत से मिलने पहुंचे शाहरुख खान

ऋषभ पंत ने कार एक्सीडेंट के बाद लंबे समय तक क्रिकेट नहीं खेला। जिसके बाद आईपीएल 2024 में पंत ने लगभग 14 महीने के बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी की है। ऐसे में पंत की वापसी से पहले फैंस सोच रहे थे कि आखिर पंत का कमबैक कैसा होगा। हालांकि पहले दो मैचों में पंत बल्लेबाजी में थोड़ा संघर्ष करते हुए दिखाई दिए थे लेकिन तीसरे और चौथे मैच में पंत ने धमाकेदार पारियां खेली। पंत ने पहले सीएसके और फिर केकेआर के खिलाफ अर्धशतक लगाया। केकेआर के खिलाफ पंत ने महज 25 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान पंत ने 4 चौके और 5 शानदार छक्के लगाए थे। जिसमे पंत का एक नो लुक सिक्स भी शामिल था।

विज्ञापन

पंत के इस शॉट्स को देखकर स्टेडियम में बैठे बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी तालियां बजाते हुए दिखाई दिए। वहीं जब पंत आउट होकर मैदान से बाहर आ रहे थे तब भी शाहरुख खान ने खड़े होकर उनकी पारी की सराहना की। वहीं मैच खत्म होने के बाद किंग खान मैदान में ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे। इस दौरान शाहरुख खान ने पंत को गले लगाया और उनका हालचाल लिया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

केकेआर ने हासिल की लगातार तीसरी जीत

दिल्ली कैपिटल्स को हराकर केकेआर ने आईपीएल 2024 में अपनी लगातार तीसरी जीत हासिल की है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की ये चौथे मैच में तीसरी हार थी। इस जीत के साथ अब केकेआर राजस्थान रॉयल्स को पछाड़कर प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर आ गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ