IPL 2024 DC vs KKR: आईपीएल 2024 का 16वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच विशाखापट्टनम के वाइजैग स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में केकेआर ने आरसीबी का रिकॉर्ड तोड़कर आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। मैच में केकेआर के बल्लेबाजों ने दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की।
खासकर सुनील नरेन और आंद्रे रसल ने मैदान के चारों तरफ बड़े-बड़े छक्के लगाए। वहीं इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से आखिरी और शानदार ओवर ईशांत शर्मा ने डाला था। इस मैच में ईशांत शर्मा ने आईपीएल 2024 की अब तक सबसे बेहतरीन यॉर्कर फेंकी।
ईशांत के सामने धरती पर गिरे रसेल
केकेआर की तरफ से आखिरी के ओवर में आंद्रे रसेल काफी खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे थे। उनको रोक पाना दिल्ली के गेंदबाजों के लिए मुश्किल सा लग रहा था। फिर दिल्ली की तरफ से आखिरी ओवर करने के लिए ईशांत शर्मा आए। ईशांत ने आंद्रे रसेल को ऐसी खतरनाक और सटीक यॉर्कर डाली की, रसेल के स्टंप उखड़ गए और खिलाड़ी सीधा जमीन पर गिर गया।
रसेल इस गेंद को बिल्कुल भी समझ नहीं पाए थे। आउट होने के बाद रसेल भी ईशांत की इस यॉर्कर गेंद के फैन हो गए और जाते-जाते गेंदबाज की तरफ शानदार ईशारा कर गए। ईशांत की इस खतरनाक और आईपीएल 2024 की सबसे बेहतरीन यॉर्कर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
केकेआर ने बनाया आईपीएल का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 272 रन बनाए थे। केकेआर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सुनील नरेन ने 39 गेंदों पर 85 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अपनी पारी के दौरान नरेन ने 7 चौके और 7 छक्के लगाए थे। इसके अलावा आंद्रे रसेल ने 41 रनों की तूफानी पारी खेली। इस मैच को केकेआर ने 10 रनों से जीत लिया था।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ऋषभ पंत की बल्लेबाजी के मुरीद हुए ‘किंग खान’, मैच के बाद की खास मुलाकात
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: जीत के बाद KKR को प्वाइंट्स टेबल में तगड़ा फायदा, राजस्थान को हुआ नुकसान
ये भी पढ़ें:- GT vs PBKS Dream 11: करना चाहते है तगड़ी कमाई, तो इन खिलाड़ियों को करें शामिल
संबंधित खबरें
सरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
16 mins agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
51 mins agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
1 hr agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
3 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines