DC vs GT: रसिक सलाम डार ने किया कमाल, ये हैं गुजरात की हार के 3 जिम्मेदार

IPL 2024 DC vs GT: युवा गेंदबाज रसिक सलाम डार ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से क्रिकेटप्रेमियों को मुरीद बना लिया है। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की।

DC vs GT IPL 2024

DC vs GT IPL 2024

IPL 2024 DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच बुधवार को दिल्ली में खेला गया मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ताबड़तोड़ 224 रन जड़े। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम लक्ष्य के करीब तक पहुंची, लेकिन 4 रन से मुकाबला हार गई। दिल्ली की जीत में अनजान गेंदबाज रसिक सलाम डार का बड़ा योगदान रहा।

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज ने इम्पेक्ट प्लेयर के तौर पर एंट्री की और 4 ओवर में 44 रन देकर 3 विकेट चटकाए। रसिक ने अंडर प्रैशर बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने साई सुदर्शन, शाहरुख खान और साई किशोर के बड़े विकेट लिए। वहीं इस हार में गुजरात के कुछ खिलाड़ियों का योगदान रहा। आइए जानते हैं गुजरात की हार के 3 जिम्मेदार कौन हैं…

विज्ञापन

मोहित शर्मा 

गुजरात के गेंदबाज मोहित शर्मा ने 4 ओवर में 18.25 की इकोनॉमी से 73 रन लुटाए। वह गुजरात को एक भी विकेट नहीं दिला सके। उन्होंने अपने आखिरी ओवर में 31 रन दिए। ऋषभ पंत ने उन्हें जमकर कूटा। लाइन-लेंथ से बाहर नजर आए मोहित शर्मा की गेंदबाजी के चलते दिल्ली ने 224 रन ठोक डाले। मोहित की गेंदबाजी गुजरात की हार का बड़ा कारण बनी।

विज्ञापन

नूर अहमद 

इस मैच में नूर अहमद भी काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने भी खूब रन लुटाए। नूर ने 3 ओवर में 12 की इकोनॉमी से 36 रन दिए। नूर को सिर्फ एक विकेट मिला। उन्होंने अक्षर पटेल को आउट किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

साई किशोर 

साई किशोर ने अपने एक ओवर में 22 रन लुटाए। गेंदबाजी के बाद उनसे उम्मीद थी कि वे बल्लेबाजी में जिम्मेदारी निभाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। 19वें ओवर में जब दूसरे छोर पर राशिद खान को मजबूत बल्लेबाज की जरूरत थी, तब वह रसिक सलाम डार की गेंद पर बोल्ड हो गए। साई किशोर का गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा। इस हार के बाद गुजरात की टीम 9 में से 5 मुकाबले हारकर पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर पहुंच गई है। अब उसके लिए प्लेऑफ में जगह बनाना मुश्किल होता जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ