Noor Ahmed Catch Prithvi Shaw: आईपीएल (IPL 2024) के इस सीजन में अंपायर्स के कई फैसलों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। नो बॉल, वाइड बॉल से लेकर तमाम डिसीजन पर विवाद हो चुका है। बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच मुकाबले में भी एक नया विवाद शुरू हो गया। दरअसल, नूर अहमद ने पृथ्वी शॉ का जो कैच लिया, उसे लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।
चौथे ओवर में विवादित तरीके से आउट हुए पृथ्वी शॉ
पूरा वाकया चौथे ओवर में हुआ। संदीप वॉरियर ने इस ओवर की पांचवीं गेंद डाली तो पृथ्वी ने इसे पुल करके स्क्वेयर लेग की ओर जड़ दिया। हालांकि बाउंड्री के पास खड़े फील्डर नूर अहमद ने तुरंत फुर्ती दिखाई और डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ लिया। इसके बाद इस कैच का रिव्यू लिया गया, जिसमें अंपायर ने माना कि ये क्लीन कैच था। इस तरह पृथ्वी को 11 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा।
ये भी पढ़ें: अब डोमेस्टिक प्लेयर्स भी होंगे मालामाल, BCCI बना रहा खास प्लान; जानें पूरी डिटेल
क्यों उठाए जा रहे हैं सवाल?
नूर अहमद के इस कैच पर सवाल उठाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि नूर ने जब कैच लिया तो गेंद जमीन से टकरा गई थी। इस तरह ये क्लीन कैच नहीं था और पृथ्वी शॉ को नॉट आउट करार दिया जाना चाहिए था। हालांकि अंपायर ने माना कि नूर की उंगलियां जमीन से टच हुई थीं, गेंद नहीं। साथ ही नूर कैच लेते वक्त पूरे कंट्रोल में थे। इसलिए पृथ्वी शॉ को आउट करार दिया गया।
ये भी पढ़ें: धाकड़ खिलाड़ी का पिंक प्रेम; बल्ले की ग्रिप, कार को Pink पेंट करवाया, शाहरुख की टीम से कनेक्शन
पृथ्वी शॉ ने बढ़ाई दिल्ली कैपिटल्स की टेंशन
बता दें कि पृथ्वी शॉ पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। जिससे दिल्ली कैपिटल्स की टेंशन बढ़ गई है। खास तौर पर पिछले तीन मैचों में उनका बल्ला खामोश रहा है। सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वह महज 16 रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मैच में वह 7 रन ही बना सके। लखनऊ सुपर जायंट्स उन्होंने 32 रन बनाए थे। कुल मिलाकर अब तक 7 मैचों में उन्होंने 186 रन बनाए हैं। जिसमें उनका औसत 26.43 का रहा है।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: धोनी हो सकते हैं टीम इंडिया के विकेटकीपर, दिग्गजों ने बताई बड़ी वजह
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: उसेन बोल्ट को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी, विश्व कप में निभाएंगे ये भूमिका
संबंधित खबरें
अभिषेक-वैभव के तूफान से हैरान रह गए श्रेयस अय्यर, दिया बड़ा बयान
24 mins agoWPL ऑक्शन के लिए कुल 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, सिर्फ 27 को मिलेगी जगह
1 hr agoपाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में चटाई धूल
2 hrs agoयुवराज सिंह के 12 गेंदों वाले ताने पर अभिषेक शर्मा ने दिया मजेदार जवाब
2 hrs agoVIDEO: नमन धीर के सुपरमैन कैच ने जीता दिल, फिन एलन को इस तरह किया आउट
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने की छक्कों की बरसात, वैभव सूर्यवंशी-क्रिस गेल को छोड़ा पीछे
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार पर मंडराया करियर खत्म होने का खतरा
3 hrs agoअभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी पर युवराज सिंह ने लिए मजे
4 hrs agoICC ODI Rankings: कप्तान बनते ही स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 का ताज
5 hrs agoडेरिल मिचेल का छक्का बना आफत, गार्ड के सिर पर लगी गेंद
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines