IPL 2024 DC vs CSK: ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स को अगला मुकाबला कल यानी 31 मार्च को आईपीएल की सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना है। दिल्ली की पूरी कोशिश होगी कि इस मुकाबले को अपने नाम कर सीजन की पहली जीत दर्ज की जाए। बता दें कि दिल्ली इस सीजन अभी तक 2 मुकाबले खेल चुकी है और दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में दिल्ली को अगर चेन्नई के खिलाफ अगला मुकाबला जीतना है, तो प्लेइंग इलेवन में ये 2 बदलाव जरूर करना चाहिए। संभावना जताई जा रही है कि ऋषभ पंत अगले मुकाबले में इन 2 खिलाड़ियों को बाहर कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: हार्दिक पांड्या की कप्तानी में क्यों फेल हुई मुंबई इंडियंस? सामने आईं 3 बड़ी वजह
इस खिलाड़ी का बाहर होना लगभग तय
दिल्ली और चेन्नई के बीच यह मुकाबला कल शाम साढ़े सात बजे से विशाखापट्टनम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली के लिए यह मुकाबला आसान नहीं होगा। क्योंकि दूसरे छोड़ पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम कमाल के फॉर्म में चल रही है। चेन्नई ने अभी तक इस सीजन 2 मैच खेले हैं और दोनों मैचों में जीत हासिल की है। ऐसे में अगर दिल्ली कैपिटल्स को यह मैच जीतना है, तो खास रणनीति की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा दिल्ली प्लेइंग इलेवन में भी जरूर बदलाव कर सकती है। अगले मैच से दिल्ली के जिन दो खिलाड़ियों का पत्ता कट सकता है, उनमें पहले खिलाड़ी भारतीय बल्लेबाज रिकी भुई हैं। खिलाड़ी को शुरुआती दोनों मुकाबलों में खेलने का मौका मिला था, लेकिन वह अपने प्रदर्शन से टीम को प्रभावित नहीं कर सके हैं।
ये भी पढ़ें:- KKR की जीत के बाद भी गंभीर के फैसले पर उठा सवाल, क्या ऑक्शन में गौतम से हुई थी चूक?
ये गेंदबाज भी हो सकता है बाहर
रिकी भुई ने पहले मुकाबले में पंजाब के खिलाफ 7 गेंदों में 3 रनों की पारी खेली थी। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि वह अगले मुकाबले में कुछ तो कमाल दिखाएंगे, लेकिन अगले मैच में भी भुई राजस्थान के खिलाफ पूरी तरह फ्लॉप रहे और शून्य के स्कोर पर चलते बने। ऐसे में चेन्नई के खिलाफ रिकी भुई की जगह यश धुल या फिर पृथ्वी शॉ को शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा दूसरे खिलाड़ी के रूप में दिल्ली कैपिटल्स तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को बाहर का रास्ता दिखा सकती है। खिलाड़ी को पहले मुकाबले में तो मौका नहीं दिया गया था, लेकिन दूसरे मैच में उन्हें खेलने का मौका मिला था।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: RCB की आलोचना, एक खिलाड़ी को जगह नहीं देने पर उठ रहे सवाल; 41 गेंदों पर ठोक चुका है शतक
दूसरे मैच में मुकेश कुमार ने उन्होंने 4 ओवर में 49 रन दिए थे और सिर्फ एक विकेट लिया था। ऐसे में चेन्नई के खिलाफ उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है। मुकेश की जगह विक्की ओस्तवाल को टीम में शामिल किया जा सकता है। इन दो खिलाड़ियों के बदलाव से दिल्ली की टीम पहले से अधिक मजबूत हो सकती है।
संबंधित खबरें
लक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
16 mins agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
44 mins agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
48 mins agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
1 hr ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
1 hr agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
2 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
2 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines