IPL 2024 DC vs CSK Rishabh Pant fifty t20 world cup 2024 Image Credit: Social Media
---विज्ञापन---
IPL 2024 DC vs CSK: आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने लंबे समय के बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी की। कार एक्सीडेंट के बाद पंत को क्रिकेट मैदान पर वापसी करने में 14 महीने के आस-पास का समय लगा है। आईपीएल 2024 के पहले दो मैचों में पंत को अच्छी शुरुआत जरुर मिली थी लेकिन वो बड़ा पारी नहीं खेल पाए थे। जिसके बाद तीसरे मैच में पंत अपने पुराने रंग में लौट आए हैं। पंत ने इस मैच में तूफानी कप्तानी पारी खेली। अपनी पारी के दौरान पंत ने मैदान के चारो तरफ जमकर चौके छक्के जडे़।
पंत ने लगाई तूफानी फिफ्टी
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कमाल की तूफानी पारी खेली है। फैंस को पंत में पुरानी छलक देखने को मिली। काफी समय के बाद फैंस पंत का ये पुराना अंदाज देखने को मिला है। ऋषभ पंत ने इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों पर 51 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अपनी पारी के दौरान पंत ने 4 चौके और 3 शानदार छक्के लगाए। फैंस पंत की ये तूफानी देखकर झूम उठे। जिस वापसी का फैंस को इंतजार था वो अब देखने को मिल चुकी है।