IPL 2024 DC vs CSK: आईपीएल 2024 में आज दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स की टीम टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश में है। दिल्ली अपने दोनों ही मैच बेहद करीब जाकर हारी है। ऐसे में अब कप्तान ऋषभ पंत रणनीति में थोड़ा बदलाव करना चाहेंगे। वहीं दोनों ही मैचों में देखा गया है कि दिल्ली के एक चैंपियन खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया था।
जिसके बाद फैंस को भी थोड़ा आश्चर्य हुआ था कि आखिर इस खिलाड़ी को दोनों ही मैचों से बाहर क्यों रखा गया। वहीं अब तीसरे मैच से दिल्ली कैपिटल्स के कोच का बड़ा बयान आया है जिसमें उन्होंने बताया है कि क्या तीसरे मैच में इस खिलाड़ी को टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी या नहीं?
दिल्ली के कोच का बड़ा बयान
दरअसल आईपीएल 2024 के दोनों ही मैचों में देखा गया कि दिल्ली कैपिटल्स की तरफ डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श ने ओपनिंग की थी। लेकिन मार्श ज्यादा खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। जिसके बाद फैंस को अब दिल्ली के दूसरे विस्फोटक सलामी बल्लेबाज की इंतजार है। जी हां हम बात कर रहे हैं पृथ्वी शॉ की। पृथ्वी शॉ दिल्ली के शुरुआती दोनों ही मैचों से बाहर थे। अब उनको लेकर टीम के कोच रिकी पोंटिंग ने बताया कि टीम में वापसी को लेकर पृथ्वी शॉ निश्चित तौर पर जोर दे रहा है। वो कड़ी मेहनत कर रहा है। पहले दो मैच में हमारी टीम एनरिक नॉर्टजे बिना मैदान पर उतरी थी, इस मैच में हमें चार विदेशी बल्लेबाजों तो खिलानी की अनुमति मिली थी। जिसके चलते हमकों मिचेल मार्श को ओपनिंग में भेजना पड़ा था और पृथ्वी शॉ बाहर हो गए थे।
पोटिंग का कहना है कि मैच से पहले अभ्यास सत्र के दौरान उनके प्रदर्शन के आधार पर शॉ के चयन पर विचार किया जाएगा। देखेंगे कि वह नेट्स में कितना अच्छा खेलता है और अगर वह आज सभी को प्रभावित करता है, तो हम निश्चित रूप से उसके चयन पर विचार करेंगे।
अभी तक एक भी मैच नहीं जीती दिल्ली
आईपीएल 2024 में अभी तक दो ही टीम ऐसी जिन्होंने एक भी मैच नहीं जीता है। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस दोनों ही टीमों ने अपने दो-दो मैच हारे हैं। जिसके बाद अब ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स अपनी पहली जीत की तलाश में होगी हालांकि उसके लिए ये आसान नहीं होने वाला है। दिल्ली के सामने चेन्नई की टीम है जो इस सीजन काफी शानदार फॉर्म में हैं। सीएसके ने अभी तक अपने दोनों ही मैचों में जीत दर्ज की है।
ये भी पढ़ें:- IPL इतिहास के 10 सबसे तेज गेंदबाजों की आई लिस्ट, जानें किस स्थान पर हैं मयंक यादव
ये भी पढ़ें:- T20 WC से पहले PCB ने दिया शाहीन अफरीदी को झटका, टी20 और वनडे का बदल दिया कप्तान
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘मेरे नाम पर अगर…’, लगातार ट्रोल होने के बीच हार्दिक पांड्या का पुराना बयान हुआ वायरल
संबंधित खबरें
9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
7 mins agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
17 mins agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
49 mins agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
52 mins agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
59 mins agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
1 hr agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
1 hr ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines