IPL 2024: मिलर को GT के कैंप में किया Kiss, शुभमन गिल को भी...; कौन है ये महिला?

IPL 2024 David Miller Kiss Shubman Gill Gujarat Titans: आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस 24 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहला मैच खेलेगी। इस मैच से पहले डेविड मिलर का एक महिला के साथ स्मूच और शुभमन गिल को गले लगाकर किस करने का वीडियो वायरल हो रहा है।

IPL 2024 David Miller Camilla Harris Kissing Shubman Gill Hug Kiss Viral Video Gujarat Titans

IPL 2024 David Miller Camilla Harris Kissing Shubman Gill Hug Kiss Viral Video

IPL 2024 David Miller Kiss Shubman Gill Gujarat Titans: आईपीएल 2024 का आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट का आज दूसरा दिन है और खेल के साथ-साथ खेल के मैदान के बाहर की भी चर्चाएं होने लगी हैं। दरअसल गुजरात टाइटंस की टीम 24 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना पहला मैच खेलने उतरेगी। उस मैच से एक दिन पहले टीम के धाकड़ खिलाड़ी डेविड मिलर का एक महिला के साथ स्मूच (किस) का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं उस वीडियो में वो महिला गिल को भी हग करके गाल पर किस करती है। हर कोई जानना चाहता है आखिर कौन है वो महिला?

विज्ञापन

कौन है वायरल वीडियो में किस करने वाली महिला?

आपको बता दें कि इस वीडियो में नजर आने वाली महिला हैं डेविड मिलर की पत्नी कैमिला हैरिस (Camilla Harris)। हाल ही में 10 मार्च को मिलर और कैमिला ने शादी की थी। अब गुजरात टाइटंस के कैंप में भी कैमिला पहुंची जहां उनका मिलर को स्मूच करने और कप्तान शुभमन गिल को किस करने व हग करने का वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

GT कैंप में हुई रिंग सेरेमनी

यह वाकया उस मौके का है जब गुजरात टाइटंस के कैंप में मिलर और हैरिस को सम्मान दिया गया। खिलाड़ी की हाल ही में हुई शादी के बाद कैंप में दोनों की रिंग सेरेमनी ऑर्गनाइज करवाई गई। इसी दौरान का यह वीडियो है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर फैंस एक से बढ़कर एक कमेंट भी कर रहे हैं और गिल की टांग भी खींच रहे हैं।

विज्ञापन

शुभमन गिल के कंधे पर होगी जिम्मेदारी

शुभमन गिल आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस की कमान  संभाल रहे हैं। फ्रेंचाइजी ने अभी तक दो सीजन खेले हैं और दोनों बार फाइनल तक का सफर तय किया है। हालांकि, तब कप्तान हार्दिक पांड्या थे और मोहम्मद शमी भी टीम का हिस्सा थे। मगर अभी हार्दिक मुंबई के कप्तान हैं और शमी चोटिल होकर बाहर हैं। ऐसे में गिल के लिए काफी चुनौती होने वाली है। 24 मार्च को गुजरात अपना अभियान मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से शुरू करेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ