IPL 2024 CSK Player Back Home: आईपीएल 2024 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स को करारा झटका लगा है। चेन्नई की टीम आईपीएल 2024 में अभी तक 3 मुकाबले खेल चुकी है, जिनमें से 2 मुकाबले अपने नाम करने में सफल रही है। इन दोनों ही मैचों में एक घातक खिलाड़ी का योगदान काफी महत्वपूर्ण रहा था, लेकिन अब यह खिलाड़ी बाहर हो गए हैं। घातक खिलाड़ी आईपीएल 2024 के बीच टीम छोड़कर अपने देश लौट गए हैं। इससे सीएसके की मुश्किलें काफी बढ़ सकती है। चेन्नई को अगला मुकाबला 5 अप्रैल को पैट कमिंस की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है। लेकिन इस मैच से पहले ही चेन्नई के स्टार खिलाड़ी के बाहर होने की खबर ने चेन्नई के करोड़ों फैंस की टेंशन बढ़ा दी है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘रोहित शर्मा को फिर मिलेगी MI की कप्तानी’, पूर्व क्रिकेटर ने किया बड़ा दावा
पर्पल कैप है खिलाड़ी के नाम
चेन्नई सुपर किंग्स के घातक गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले अपने घर बांग्लादेश लौट चुके हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मुस्तफिजुर चेन्नई और हैदराबाद के खिलाफ खेले जाने वाले अगले मुकाबले में टीम के हिस्सा नहीं होंगे। बताया जा रहा है कि खिलाड़ी आईसीसी टी20 विश्व कप के मद्देनजर यूएसए के वीजा के किसी काम से वापस बांग्लादेश लौटे हैं। ऐसे में वह एक से अधिक मुकाबले मिस कर सकते हैं। वह अगला मुकाबला नहीं खेल पाएंगे, यह तो तय माना जा रहा है, लेकिन खबर यह आ रही है कि वह एक से अधिक मैच भी मिस कर सकते हैं। यह चेन्नई की टीम के लिए अच्छी खबर नहीं है। मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल 2024 में अभी तक पर्पल कैप मुस्तफिजुर के पास ही है। उन्होंने 3 मैचों में कुल 7 विकेट लिए हैं। ऐसे में उनके बाहर जाने से हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई की जीत की राह आसान नहीं होगी।
इस आईपीएल सीजन खिलाड़ी का प्रदर्शन
चेन्नई के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान इस आईपीएल सीजन कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं। रहमान ने आरसीबी के खिलाफ पहले मुकाबले में भी शानदार गेंदबाजी का नमूना पेश करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 29 रन देकर 4 विकेट झटके थे। इससे आरसीबी टीम की कमर टूट गई और चेन्नई ने मैच जीत लिया। इसके बाद सीएसके के दूसरे मुकाबले में भी मुस्तफिजुर ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट लिए थे। इसके बाद दिल्ली के खिलाफ भी मुस्तफिजुर विकेट से अछूता नहीं रहे और एक विकेट झटक लिया। इस तर 7 विकेट लेकर मुस्तफिजुर पर्पल कैप की रेस में पहले स्थान पर हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: रोहित-हार्दिक के बीच ड्रेसिंग रुम में क्या चल रहा, MI के खिलाड़ी ने बताई अंदर की बात
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
13 mins agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
29 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines