---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2024: ‘रोहित शर्मा को फिर मिलेगी MI की कप्तानी’, पूर्व क्रिकेटर ने किया बड़ा दावा

Rohit Sharma Will Captain of MI: मुंबई इंडियंस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। जब से हार्दिक को कप्तान बनाया गया है, तब से मुंबई को एक भी जीत हासिल नहीं हुई है। इसको लेकर पू्र्व क्रिकेटर ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस का कप्तान एक बार फिर से रोहित शर्मा को बनाया जाएगा।

---विज्ञापन---

Rohit Sharma Will Captain of MI: आईपीएल 2024 के बीच मुंबई इंडियंस में एक बार फिर से बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई की टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई की टीम हार्दिक की कप्तानी में अभी तक एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है, इससे करोड़ों फैंस के साथ-साथ फ्रेंचाइजी भी नाराज चल रही है। एमआई ने मुंबई की कप्तानी रोहित शर्मा से लेकर हार्दिक पांड्या को सौंप दी थी, लेकिन हार्दिक की कप्तानी में अभी तक टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। इसको लेकर पू्र्व क्रिकेटर ने बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा कि आईपीएल के बीच मुंबई इंडियंस एक बार फिर से रोहित शर्मा को कप्तान बना सकती है। इससे रोहित के करोड़ों फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: रोहित-हार्दिक के बीच ड्रेसिंग रुम में क्या चल रहा, MI के खिलाड़ी ने बताई अंदर की बात

पूर्व क्रिकेटर ने क्या कहा

बता दें कि हार्दिक पांड्या को जब से मुंबई की कमान सौंपी गई थी, इसके बाद से ही रोहित शर्मा के फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। रोहित शर्मा ने मुंबई को 5 आईपीएल ट्रॉफी दिलाई है फिर भी उनसे कप्तानी छीनकर हार्दिक पांड्या को सौंप दी गई। यह रोहित शर्मा के फैंस को हजम नहीं हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी खुलासा हो रहा है कि रोहित और हार्दिक कैमरे के सामने भले ही एक दूसरे को गले लगा रहे हैं, लेकिन ड्रेसिंग रूम में दोनों के बीच अनबन जारी है। रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या 2 अलग पक्ष में बंट गए हैं। इस बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 के बीच अपना कप्तान फिर से बदल सकती है। उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस का कप्तान एक बार फिर से रोहित शर्मा को बनाया जा सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: सिर्फ रोहित से कप्तानी छीनने से नहीं, इन 3 कारणों से टूट गई मुंबई इंडियंस

---विज्ञापन---

हार्दिक को ट्रोल से नहीं मिल रहा छुटकारा

हार्दिक पांड्या को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल होना पड़ रहा है। रोहित शर्मा के फैंस और मुंबई इंडियंस के फैंस दोनों हार्दिक को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। मुंबई ने आखिरी मुकाबला अपने होम ग्राउंड वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था, लेकिन इस मैदान पर भी ना सिर्फ मुंबई को हार का सामना करना पड़ा, बल्कि हार्दिक को भी अपने होम ग्राउंड पर Boo किया गया। इससे हार्दिक काफी टूटे हुए नजर आ रहे थे। शुरुआत में तो हार्दिक ने फैंस को खूब इग्नोर किया। लेकिन पिछले मुकाबले में हार्दिक के चेहरे का रंग उड़ा हुआ दिख रहा था।

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: मयंक यादव तोड़ सकते हैं शोएब अख्तर का रिकॉर्ड, बस करना होगा एक काम, पूर्व दिग्गज ने दी सलाह

---विज्ञापन---

First published on: Apr 03, 2024 11:44 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola