IPL 2024, CSK vs RCB, Ruturaj Gaikwad: इंडियन प्रीमियर 2024 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स से हो रही है। चेन्नई के घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकबाले में RCB के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लिया। मुकाबले से एक दिन पहले CSK ने महेंद्र सिंह धोनी की जगह रुतुराज गायकवाड़ को फ्रेंचाइजी की कमान सौंपी थी। ऐसे में बतौर कप्तान अपने पहले मैच में टॉस के लिए उतरे रुतुराज गायकवाड़ ने रवि शास्त्री से बातचती में कई खुलासे किए।
बताया क्या है उनका प्लान
टॉस के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज ने बताया कि इस सीजन वह किस प्लानिंग के साथ मैदान पर उतर रहे हैं। रुतुराज ने कहा, “मैं काफी खास महसूस कर रहा हूं। कप्तानी को लेकर उन्होंने कहा कि मैं अपनी जगह बनाने की कोशिश करना चाहता हूं। मैं किसी की जगह को भरना नहीं चाहता हूं। मुझे पिछले हफ्ते ही कप्तानी के बारे में पता चल गया था, लेकिन माही भाई ने पिछले साल ही इस बात के संकेत दे दिए थे।”
टीम में हर कोई अनुभवी
रुतुराज ने कहा, “टीम में हर कोई अनुभवी है। दुख की बात है कि हम डेवोन कॉनवे और मथीशा पथिराना को मिस कर रहे हैं। इस साल हमारे पास रचिन रविंद्र और डेरिल मिचेल हैं, इसलिए उन्हें अच्छी तरह से फिट होना चाहिए। हम चार विदेशी खिलाड़ी मिचेल, रचिन, मुस्तफिजुर रहमान और महेश तीक्षणा के साथ मैदान पर उतर रहे हैं। मिस्ट्री स्पिनर समीर रिजवी और रचिन रविंद्र ने IPL डेब्यू किया है।” बता दें कि कॉनवे और पथिराना चोटिल हैं। कॉनवे मई में टीम के साथ जुड़ सकते हैं, वहीं पथिराना के जल्द फिट होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: RCB की पहले बल्लेबाजी, CSK ने इन 2 घातक खिलाड़ी को नहीं खिलाया, देखें Playing 11
ये भी पढ़ें: IPL 2024: कप्तान बनने के बाद मालामाल होंगे रुतुराज गायकवाड़!, CSK की ओर से मिलेगी इतनी सैलरी
ये भी पढ़ें: IPL 2024: एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली को दे दिया नया नाम! पोस्ट डालते ही हो गया वायरल
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
23 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
48 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
48 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines