IPL 2024, CSK vs RCB Key players: आखिरकार इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का आगाज होने में अब कुछ ही घंटों का समय बचा है। IPL 2024 के पहले मैच में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। 22 मार्च को यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में इन 5 खिलाड़ियों पर सभी की नजरें रहेंगी।
रचिन रवींद्र
IPL 2024 से पहले हुए मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने रचिन रवींद्र को 1.8 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। रचिन CSK में डेवोन कॉनवे के परफेक्ट रिप्लेसमेंट हो सकते हैं। 24 साल के इस युवा बल्लेबाज ने अब तक खेले 20 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 214 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 16.46 की और स्ट्राइक रेट 133.75 की रही है। क्रिकेट के इस प्रारूप में रचिन रवींद्र के नाम 11 विकेट भी हैं। पिछले साल भारत में खेले गए वनडे विश्व कप में रचिन रवींद्र ने अपने प्रदर्शन से छाप छोड़ी थी। रचिन ने 10 मुकाबलों में 578 रन बनाए थे।
कैमरून ग्रीन
IPL 2024 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस से ट्रेड किया था। IPL 2023 ग्रीन का पहला सीजन था। इस सीजन उन्होंने मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए 16 मुकाबलों में 50.22 की औसत और 160.28 की शानदार स्ट्राइक रेट से 452 रन बनाए थे। 16वें सीजन में ग्रीन ने 2 अर्धशतक के साथ ही 1 शतक भी लगाया था। साथ ही ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने 6 शिकार भी किए थे। 17वें सीजन में ग्रीन RCB के मिडिल ऑर्डर को मजबूती प्रदान करेंगे।
डेरिल मिचेल
पिछले साल के अंत में हुए मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने डेरिल मिचेल पर बड़ा दांव लगाया था और उन्हें 14 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये था। ऐसे में इस सीजन सभी की नजरें मिचेल पर होंगी। वह पहले ही मैच में वह बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ने अब तक खेले 63 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 7 अर्धशतक की बदौलत 1260 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 8 विकेट भी चटकाए हैं। 2022 में वह राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे।
ग्लेन मैक्सवेल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लोअर ऑर्डर बल्लेबाज का टी20 प्रारूप में रौद्र रूप देखने को मिलता है। 2012 से IPL खेल रहे मैक्सवेल ने 124 मुकाबलों में 2719 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 26.40 की और स्ट्राइक रेट 157.62 की रही है। लीग में वह अब तक 18 अर्धशतक लगा चुके हैं। मैक्सवेल की मौजूदगी से RCB का लोअर ऑर्डर काफी मजबूत नजर आता है। वह निचले क्रम में तेजी से रन बनाने के साथ ही मैच पलटने का माद्दा रखते हैं। ऐसे में इस सीजन सभी की निगाहें उन पर टिकी होंगी।
विराट कोहली
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से नदारद रहने के बाद अब IPL 2024 से विराट कोहली की क्रिकेट में वापसी होगी। ऐसे में फैंस की निगाहें कोहली पर टिकी होंगी। लंबे समय से क्रिकेट से दूर कोहली भी पहले ही मैच से लय प्राप्त करना चाहेंगे। वह IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। कोहली ने अब तक खेले 237 मुकाबलों में 7263 रन बनाए हैं। लीग में उनके नाम 50 अर्धशतक और 7 शतक दर्ज हैं। पिछले सीजन कोहली के बल्ले ने जमकर आग उगली थी। विराट ने 14 पारियों में 639 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें: IPL 2024 CSK vs RCB Pitch Report: चेपॉक में स्पिनर्स का बजेगा डंका, बल्लेबाजों की होगी कठिन परीक्षा
ये भी पढ़ें: IPL 2024: सीजन की शुरुआत से पहले अयोध्या पहुंचा विदेशी खिलाड़ी, भगवान श्री राम का लिया आशीर्वाद
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
5 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
6 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
7 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
8 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
9 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
10 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines