IPL 2024, CSK vs RCB: इंडियन प्रीमियर 2024 के पहले मुकाबले में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स से हुई। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई ने बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 173 रन बनाए। अनुज रावत ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए। जवाब में CSK ने 18.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाकर मुकाबले को अपने नाम किया।
बड़ी पारी नहीं खेल पाए रुतुराज
174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को भी औसत शुरुआत मिली। सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ और रचिन रविंद्र ने पहले विकेट के लिए 38 रन जोड़े। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर यश दयाल ने इस पार्टनरशिप को तोड़ा। उन्होंने CSK के कप्तान रुतुराज को कैमरून ग्रीन के हाथों कैच आउट कराया। रुतुराज ने 4 चौकों की मदद से 15 गेंदों पर 15 रन बनाए। 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर चेन्नई को दूसरा झटका लगा। कर्ण शर्मा ने रचिन रविंद्र का शिकार किया। रचिन ने 15 गेंदों पर 37 रन की पारी खेली।
कैमरून ग्रीन ने कराई वापसी
99 के स्कोर पर चेन्नई सुपर किंग्स का तीसरा विकेट गिरा। कैमरून ग्रीन की गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने अजिंक्य रहाणे का कैच लपका। रहाणे ने 19 गेंदों पर 27 रन जड़े। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 छक्के लगाए। 13वें ओवर में कैमरून ग्रीन ने RCB को एक और सफलता दिलाई। उन्होंने डेरिल मिचेल को अपना शिकार बनाया। मिचेल ने 2 छक्कों की बदौलत 18 गेंदों पर 22 रन की पारी खेली।
RCB ने बनाए 173 रन
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी RCB ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 173 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज अनुज रावत ने 25 गेंदों पर 48 रन जड़े। उनके अलावा दिनेश कार्तिक ने 38* और कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 35 रन की पारी खेली। CSK की ओर से मुस्तफिजुर रहमान ने 4 ओवर में 29 रन देकर 4 सफलताएं प्राप्त कीं। उनके अलावा दीपक चाहर को 1 विकेट मिला।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: चेपॉक में अनुज रावत और दिनेश कार्तिक का कमाल, RCB की डूबती हुई नैया को लगाया पार
ये भी पढ़ें: IPL 2024: चेपॉक में विराट ने लूट ली महफिल, बीच मैदान करने लगे डांस, वायरल Video
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines