CSK vs LSG Ruturaj Gaikwad Century : आईपीएल 2024 में 39वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 210 रन बनाए हैं। चेन्नई की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने कमाल की शतकीय पारी खेली। आईपीएल इतिहास में गायकवाड़ का ये दूसरा शतक है।
शतक के साथ गायकवाड़ ने रचा इतिहास
रुतुराज गायकवाड़ इस मैच में अलग ही लय में दिखाई दिए। शुरुआत से ही गायकवाड़ लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे। इस मैच में गायकवाड़ ने गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। गायकवाड़ ने बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंदों पर नाबाद 108 रनों की पारी खेली।
अपनी पारी के दौरान गायकवाड़ ने 12 चौके और 3 शानदार छक्के जड़े। रुतुराज गायकवाड़ अब आईपीएल इतिहास में सीएसके की तरफ से शतक लगाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। इससे पहले आजतक सीएसके का कोई भी कप्तान ये कारनामा नहीं कर पाया था।
सीएसके ने बनाए 210 रन
इस मैच में सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 210 रन बनाए थे। सीएसके की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 108 रनों की पारी खेली। इसके अलावा शिवम दुबे ने महज 27 गेंदो पर 66 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान शिवम ने 3 चौके और 7 शानदार छक्के जड़े। इसके अलावा मिचेल ने 11 और जडेजा ने 16 रन बनाए। वहीं इस मैच में धोनी को णहज एक गेंद खेलने के लिए मिली जिसपर धोनी ने शानदार चौका जड़ा था।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: युजवेंद्र चहल को RCB ने क्यों नहीं खरीदा? टीम निदेशक ने बताई सबसे बड़ी गलती
ये भी पढ़ें:- यशस्वी जायसवाल का सपना हुआ पूरा, महान खिलाड़ी को सामने देख खुशी का नहीं रहा ठिकाना
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
6 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
7 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
8 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
9 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
10 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines