IPL 2024 CSK vs LSG: आईपीएल 2024 के 39वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मैच में सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने शानदार शतक लगाया था लेकिन लखनऊ के मार्कस स्टोइनिस का सैंकड़ा गायकवाड़ के शतक पर भारी पड़ा। वहीं मैच में हार के बाद सीएसके दोहरे झटके से बच गई और टीम के कप्तान को बचाने में अहम भूमिका रही पूर्व कप्तान एमएस धोनी की। धोनी ने अपनी शानदार रणनीति से कप्तान गायकवाड़ पर जुर्माना लगने से बचा दिया।
लगातार दूसरी स्लो ओवर रेट से बचे गायकवाड़
इस मैच में सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 210 रन बनाए थे। इस लक्ष्य को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 19.3 ओवर में हासिल कर लिया था। वहीं गेंदबाजी के दौरान चेन्नई की टीम ओवर में थोड़ा पीछे चल रही थी और अगर टीम मैच के आखिर तक इस गति से गेंदबाजी करती तो टीम के कप्तान गायकवाड़ पर 12 लाख का जुर्माना लग सकता था।
लेकिन ये जानते थे जिसके बाद उन्होंने जल्दी-जल्दी गेम को आगे बढ़ाना शुरू किया। धोनी ओवर के बीच में जल्दी-जल्दी विकेट के पीछे जाने लगे और फील्डिंग में बदलाव करने लगे थे। जिसके चलते धोनी ने कप्तान गायकवाड़ पर जुर्माना लगने से बचा दिया था।
एक बार पहले भी लग चुका है जुर्माना
सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पर पहले भी स्लो ओवर रेट के चलते 12 लाख रुपये का जुर्माना लग चुका है। ऐसे में अगर लखनऊ के खिलाफ अगर ऐसा होता तो गायकवाड़ पर दूसरी बार से पेनल्टी लगती। नियम के मुकताबिक अगर कोई टीम लगातार तीन बार स्लो ओवर रेट की दोषी पाई जाती है तो उस टीम के कप्तान पर एक मैच के लिए बैन लग सकता है। लखनऊ के हाथों मिली हार के बाद सीएसके की टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप-4 से बाहर हो चुकी है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: मार्कस स्टोइनिस का तूफान, Points Table में हलचल; प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: टीम इंडिया की नई ओपनिंग जोड़ी लगभग कंफर्म! पूर्व कप्तान ने बताए नाम
ये भी पढ़ें:- CSK vs LSG: मार्कस स्टोइनिस की तूफानी सेंचुरी ने रचा इतिहास, चेन्नई में आई रिकॉर्ड्स की आंधी
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
58 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
1 hr agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
1 hr agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
2 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
3 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines