CSK vs GT Toss Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 7वें मैच में आज पिछले सीजन की फाइनलिस्ट आमने-सामने हैं। चेन्नई सुपर किंग्स का सामना गुजरात टाइटंस से हो रहा है। एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। टॉस के दौरान गिल थोड़े कंफ्यूज नजर आए। दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स ने 1 बदलाव किया गया है। महेश तीक्षणा की जगह मथीशा पथिरान को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर शामिल किया गया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान।
गुजरात टाइटंस: रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुबमन गिल (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, उमेश यादव, मोहित शर्मा, स्पेंसर जॉनसन।
इम्पैक्ट प्लेयर
चेन्नई सुपर किंग्स: मथीशा पथिराना, शार्दुल ठाकुर, शेख रशीद, निशांत सिंधु, मिशेल सेंटनर।
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शरथ बीआर, अभिनव मनोहर, नूर अहमद, मानव सुथार।
CSK ने RCB को हराया था
IPL 2024 के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हुई थी। इस मुकाबले को CSK ने 6 विकेट से जीतकर विजयी आगाज किया था। चेन्नई की जीत के हीरो बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान रहे थे। उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 4 सफलताएं प्राप्त की थीं। चेन्नई की ओर से इस मैच में सभी बल्लेबाजों ने योगदान दिया था। रुतुराज ने 15, रचिन रविंद्र ने 37, अजिंक्स रहाणे ने 27, डेरिल मिचेल ने 22, शिवम दुबे ने नाबाद 34 रन और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 25 रन बनाए थे।
गुजरात ने मुंबई इंडियंस को हराया
IPL 2024 के 5वें मुकाबले में रविवार को गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 6 रन से पटखनी दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए थे। साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 45 रन की पारी खेली थी। उनके अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 31 रन की पारी खेली थी। जवाब में मुंबई इंडियंस निर्धारित ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 162 रन ही बना सकी थी। GT की ओर से अज़मतुल्लाह उमरज़ई, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन और मोहित शर्मा ने 2-2 विकेट चटकाए थे। उनके अलावा साई किशोर को 1 सफलता मिली थी।
ये भी पढ़ें: SRH vs MI Playing 11: दोनों टीमों को पहली जीत की तलाश, इस खिलाड़ी की चोट ने की मुंबई की ताकत आधी
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप के बाद भी होगा भारत–पाकिस्तान महामुकाबला, सामने आया नए टूर्नामेंट का शेड्यूल
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines