---विज्ञापन---

खेल angle-right

CSK vs GT Dream 11 Prediction: चेपॉक की स्लो पिच पर कौन होगा गेमचेंजर? किसे बनाएं कप्तान और उपकप्तान

IPL 2024 CSK vs GT Dream 11 Prediction: चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीमें पिछले साल की फाइनलिस्ट हैं। दोनों टीमें चेपॉक की स्लो पिच पर आमने-सामने होंगी। इस मैच के लिए फैंटेसी टीम बनाने से पहले कुछ खास बातें जरूर जान लें।

---खबर नीचे जारी है---

IPL 2024 CSK vs GT Dream 11 Prediction: आईपीएल 2024 के 7वें मुकाबले में आमना-सामना होगा दो ऐसी टीमों का जो अपना पहला-पहला मैच जीती हैं। साथ ही पिछले सीजन की दोनों फाइनलिस्ट भी हैं। यह दो टीमें हैं गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स। मंगलवार 26 मार्च को चेन्नई के चेपॉक में ही दोनों टीमें भिड़ेंगी और इस स्लो ट्रैक पर कौन गेमचेंजर साबित होगा यह देखना दिलचस्प होगा। अगर इस मैच से पहले आप भी ड्रीम 11 टीम बनाना चाहते हैं तो कुछ खास बातों को जरूर जानें। इस मुकाबले में आपकी टीम क्या हो सकती है और आप किसे कप्तान व उपकप्तान बना सकते हैं यह हम आपको बताएंगे।

चेपॉक के स्लो ट्रैक पर किसे मिलेगी मदद?

इस सीजन अभी तक खेले गए छह मुकाबलों में एक खास चीज रही है कि हर मैच होम टीम ने जीता है। चेन्नई सुपर किंग्स अभी भी चेपॉक में लगातार दूसरा मैच खेल रही है। इस मैच में सीएसके का पलड़ा भारी है। लेकिन हेड टू हेड में गुजरात ने पांच में से तीन मुकाबले जीते हैं। यहां की पिच को स्लो ट्रैक माना जाता है। यहां 170 रन काफी माने जाते हैं। स्पिनर्स और स्विंगिंग पेसर्स को यहां फायदा मिलता है। ऐसे में अपनी ड्रीम 11 टीम बनाने से पहले इस बात का खास ध्यान रखें। यहां पिछले मैच में सीएसके ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया था।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

यहां उन बल्लेबाजों के फायदा मिलता है जो टेक्निकली साउंड रहते हैं। पिछले मैच में रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे जैसे बल्लेबाजों ने रन बनाए थे। वहीं आरसीबी के लिए विराट, अनुज रावत और दिनेश कार्तिक के बल्ले से रन निकले थे। ऐसे में आगामी मुकाबले में भी इन बातों का ध्यान अपनी ड्रीम 11 टीम बनाने के लिए रखें। अब जानते हैं क्या हो सकती है आपकी टीम?

ड्रीम 11 टीम क्या हो सकती है?

  • विकेटकीपर- रिद्दिमान साहा
  • बल्लेबाज- शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन
  • ऑलराउंडर- अजमतुल्लाह ओमरजई, रवींद्र जडेजा, राशिद खान, रचिन रविंद्र
  • गेंदबाज- महीश तीक्षणा, मुस्तफिजुर रहमान, मोहित शर्मा

किसे बनाएं कप्तान और उपकप्तान?

फैंटेसी टीम में अगर आप किसी को कप्तान या उपकप्तान बनाते हैं और वो खिलाड़ी अच्छा परफॉर्म करता है तो उसके अधिक अंक मिलते हैं। ऐसे में पिछले मैच के हिसाब से मुस्तफिजुर रहमान सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाले खिलाड़ी थे। इस मैच में आप ऑलराउंडर्स का रुख कप्तान व उपकप्तान के लिए कर सकते हैं। राशिद खान को आप उपकप्तान बना सकते हैं तो रचिन रवींद्र आपके कप्तान हो सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- IPL 2024 Points Table: RCB को नहीं हुआ जीत का फायदा, ऑरेंज और पर्पल कैप की शुरू हुई जंग

यह भी पढ़ें- CSK vs GT: चेन्नई में लौटा धाकड़ खिलाड़ी, क्या पिछले मैच का हीरो होगा बाहर? Playing 11 पर बढ़ी टेंशन

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Mar 26, 2024 10:11 AM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola