Ambati Rayudu Post RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की एलिमिनेटर में हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। कभी आरसीबी फैंस ने उन्हें सीएसके की हार के बाद ट्रोल किया था। बड़ी बात तो तब हुई, जब सीएसके के पूर्व स्टार खिलाड़ी अंबाती रायडू ने एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें रवींद्र जडेजा समेत सीएसके के खिलाड़ी पांच-पांच कहते हुए नजर आ रहे थे। इस वीडियो को शेयर कर रायडू ने लिखा- 5 बार की चैंपियंस की तरफ से एक रिमाइंडर…
आरसीबी की हार पर तंज
रायडू के इस वीडियो को आरसीबी की हार पर तंज माना जा रहा है। आरसीबी ने लगातार 5 मैच जीतने के बाद ही सीएसके को हराया था। इसके साथ ही आरसीबी चार बार एलिमिनेटर और तीन बार फाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई।
दीपक चाहर और मथीशा पथिराना ने किया रिएक्ट
रायडू के इस पोस्ट पर सीएसके के दूसरे स्टार खिलाड़ी भी कूद पड़े। इस वीडियो पर चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर दीपक चाहर और स्टार गेंदबाज मथीशा पथिराना ने हंसने वाली इमोजी शेयर की है। रायडू ने इसके साथ ही विराट कोहली को निशाना बनाकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सिर्फ अग्रेशन से ट्रॉफी नहीं जीती जाती।
तुषार देशपांडे ने भी की ट्रोल करने की कोशिश
आपको बता दें कि रायडू सीएसके की हार के बाद बेहद भावुक नजर आए थे। कमेंट्री कर रहे रायडू ने सीएसके के हारते ही मुंह पर हाथ रखकर सिर झुका लिया था। रायडू के पोस्ट से पहले सीएसके के स्टार गेंदबाज तुषार देशपांडे ने भी आरसीबी को ट्रोल करने की कोशिश की। तुषार ने बेंगलुरु कैंट रेलवे स्टेशन का एक पोस्ट शेयर किया, जिसका मतलब बेंगलुरु के कभी ट्रॉफी न जीतने से निकाला जा रहा है।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: RCB ने CSK को हराकर सुबह 5 बजे तक की पार्टी, बेंगलुरु के प्लेयर के पिता का दावा
ये भी पढ़ें: IPL 2024: विराट कोहली की ऑरेंज कैप पर बढ़ा खतरा, 2 खिलाड़ियों में लगी रेस
ये भी पढ़ें: IPL 2025 भी खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी, CSK के CEO का बयान आया सामने
ये भी पढ़ें: RCB vs RR: ग्लेन मैक्सवेल पर फूटा मोहम्मद शमी का गुस्सा, बोले- ‘विकेट पर चाकू चलाने…’
ये भी पढ़ें: SRH vs RR: चेपॉक में खेलने से डरती हैं हैदराबाद और राजस्थान, चौंकाने वाले हैं इस मैदान के आंकड़े
संबंधित खबरें
रोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
1 hr agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
1 hr agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
1 hr ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
2 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
2 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
3 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines