IPL 2024: आईपीएल 2024 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को एक के बाद एक झटके लगते जा रहे हैं। सीएसके के विस्फोटक बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे पहले ही चोटिल होकर आईपीएल के शुरुआती मुकाबले से बाहर हो गए थे। इसके बाद चेन्नई का एक और तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना भी श्रीलंका की ओर से खेलते हुए बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में चोटिल हो गए थे। इसके कारण से खिलाड़ी को तीसरे टी20 से बाहर कर दिया गया था। इस बीच खबर आई है कि खिलाड़ी आईपीएल का पहला सेशन नहीं खेल पाएंगे। मथीशा पथिराना के बाहर होने पर चेन्नई में धाकड़ गेंदबाज की किस्मत खुल सकती है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: दोस्ती-यारी वाला दिया था कैप्शन, अय्यर को टैग कर ट्रोल हुए ईशान किशन
डेथ ओवर स्पेशलिस्ट हुए बाहर
श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 6 मार्च को खेला गया था। इसी मैच के दौरान खिलाड़ी चोटिल हो गए थे। इसके कारण उन्हें लगातार बाहर बैठना पड़ रहा है। लेकिन चेन्नई की टीम ने पथिराना का रिप्लेसमेंट ढूंढ लिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सीएसके के एक अधिकारी ने यह अपडेट दिया है। पथिराना ने चेन्नई के लिए खेलते हुए आखिरी सीजन में अच्छी भूमिका निभाई थी। वह डेथ ओवरों के स्पेशल गेंदबाज हैं। लेकिन अब जब पथिराना नहीं खेलेंगे, तो उनकी जगह यह जिम्मेदारी बांग्लादेशी स्टार खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को सौंपी जा सकती है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: तस्वीर एक… मायने अनेक… हार्दिक पांड्या की फोटो ने बढ़ाई MI फैंस की टेंशन
पथिराना का कैसा रहा था आखिरी सीजन
मथीशा पथिराना ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आखिरी सीजन में 12 मुकाबले खेले थे। इस दौरान उन्होंने 19.53 की औसत और 8.01 की इकॉनमी के साथ 19 विकेट झटके थे। ऐसे में खिलाड़ी के शुरुआती मुकाबले से बाहर होने पर चेन्नई को करारा झटका लगा है। खिलाड़ी का अभी तक का कुल आईपीएल करियर 14 मैचों का रहा है। उन्होंने साल 2022 में आईपीएल में डेब्यू किया था। इस सीजन उन्हें सिर्फ 2 मैचों में खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 2 विकेट लिए थे।
ये भी पढ़ें:- ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान को फिर लगेगा बड़ा झटका, BCCI को फोर्स नहीं करेगी आईसीसी!
मुस्तफिजुर रहमान करेंगे कमी पूरी
बांग्लादेशी स्टार खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान ने आईपीएल का आखिरी सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला था। इस साल खिलाड़ी को चेन्नई की टीम ने 2.00 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल की थी। खिलाड़ी ने साल 2018 में मुंबई के लिए डेब्यू किया था। वह अभी तक कुल 48 आईपीएल मैच खेल चुके हैं। इस दौरान खिलाड़ी ने 30.72 की औसत और 7.93 की इकॉनमी के साथ 47 विकेट लिए हैं। ऐसे में मुस्तफिजुर इस सीजन पथिराना की कमी पूरा करते दिख सकते हैं।
संबंधित खबरें
4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
20 mins ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
1 hr ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
3 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
4 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines