IPL 2024 CSK Good News: आईपीएल 2024 के पहले मैच में आरसीबी के खिलाफ जीत के साथ आगाज करने वाली सीएसके को अगले दिन एक बड़ी गुड न्यूज मिली है। टीम को पिछले सीजन चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले एक धाकड़ खिलाड़ी की चोट से सही होने के बाद टीम में एंट्री होने वाली है। जी हां चेन्नई के स्टार श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीसा पाथिराना अब फिट हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने शनिवार शाम वीडियो शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी। फ्रेंचाइजी ने पाथिराना का वीडियो शेयर किया और लिखा यह आगमन है (its entrance)।
गौरतलब है कि पाथिराना पहले मैच तक टीम के साथ नहीं जुड़े थे। लेकिन अब उनके टीम के साथ जुड़ने की जानकारी सामने आ गई है। यानी अब चेन्नई अपने दूसरे मुकाबले में और मजबूत गेंदबाजी के साथ नजर आ सकती है। चेन्नई सुपर किंग्स अब अपना अगला मुकाबला 26 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी।
2023 में दिखाया जलवा
मथीसा पाथिराना सबसे पहले अपने एक्शन के लिए मशहूर हुए। उनका एक्शन दिग्गज लसिथ मलिंगा की तरह स्लिंगिंग है। वहीं 12 मैचों में पिछले सीजन 19 विकेट लेकर पाथिराना ने टीम को चैंपियन बनाने में अहम योगदान निभाया।
सीएसके का शेड्यूल
- 22 मार्च- आरसीबी को 6 विकेट से हराया
- 26 मार्च- बनाम गुजरात टाइटंस
- 31 मार्च- बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- 5 अप्रैल- बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
सीएसके का पूरा स्क्वाड
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, शिवम दुबे, मिचेल सैंटनर , महेश थीक्षाना, दीपक चाहर, राजवर्धन हंगरगेकर, तुषार देशपांडे, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी, अजय मंडल, निशांत संधु, शेख रशीद, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डैरिल मिचेल, समीर रिजवी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावली, डेवोन कॉन्वे, मथीशा पाथिराना।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: पंजाब किंग्स ने किया विजयी आगाज, ऋषभ पंत की गलती दिल्ली पर पड़ी भारी
यह भी पढ़ें- KKR vs SRH: ईडन गार्डन्स में कहर बनकर टूटे RRR, हैदराबाद को दिया 209 रन का टारगेट
संबंधित खबरें
IND vs WI 4th T20I, India vs West Indies 4th T20I, भारत vs वेस्टइंडीज चौथा
7 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
57 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines