IPL 2024 RCB vs CSK: सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच गुरुवार को होने वाला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। इसके बाद सनराइजर्स की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई है। वह कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बाद प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली तीसरी टीम बन गई है। सनराइजर्स के पास 15 अंक हो गए हैं। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाला मैच नॉकआउट हो गया है। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है। दूसरी ओर सीएसके के लिए अब भी टॉप-2 में आने का मौका है।
आरसीबी को हराने के बाद टॉप-2 में जाने का मौका
अगर सीएसके 18 मई को होने वाले मुकाबले में आरसीबी को हरा देती है तो उसके पास टॉप-2 में आने का मौका रहेगा। आरसीबी को हराने पर सीएसके के पास बेहतर नेट रन रेट के साथ 16 अंक हो जाएंगे। इसके साथ ही उसे ये भी उम्मीद करनी होगी कि राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद अपने-अपने मैच हार जाए। रॉयल्स के हारने पर वह 16 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर आ जाएगी। जबकि सनराइजर्स अगला मुकाबला हारी तो वह 15 अंकों के साथ चौथे स्थान पर आ जाएगी। इस तरह सीएसके के पास अभी भी टॉप-2 में आने का मौका है।
उलझ गई पॉइंट्स टेबल
आपको बता दें कि पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में रहने वाली टीमों को फाइनल में जाने के दो अवसर मिलते हैं। टॉप-2 टीमें क्वालीफायर-1 खेलती हैं। जिसमें से जीतने वाली टीम फाइनल का रास्ता तय करती है तो वहीं हारने वाली टीम को एलिमिनेटर में जीतने वाली टीम से क्वालीफायर-2 में भिड़ने का मौका मिलता है। जिसमें जीतने पर टीम फाइनल में पहुंचती है। इस तरह भले ही आईपीएल अब अपने आखिरी चरण में पहुंच गया हो। तीन टीमों ने क्वालीफाई कर लिया हो, लेकिन अब भी पॉइंट्स टेबल का गणित काफी उलझा हुआ है। देखना होगा कि इस सीजन की टॉप-4 टीमें कौन-कौनसी होती हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: बारिश ने बदले प्लेऑफ के सभी समीकरण, SRH क्वालीफाई, RCB की बढ़ी टेंशन
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: धोनी ने बढ़ाई बेंगलुरु के बल्लेबाजों की टेंशन, मुकाबले से पहले किया गेंदबाजी का अभ्यास
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: फैन को टिकट खरीदने पर हुआ 3 लाख का नुकसान, पुलिस ने दर्ज किया केस
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: 5-5 ओवर का हुआ मैच, तो बढ़ जाएगी आरसीबी की मुश्किल
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
6 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
8 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
9 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
9 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines