IPl 2024: डेरिल मिचेल ने तोड़ डाला फैन का Phone, खींच रहा था खिलाड़ी की फोटो

CSK Star Broke Fan Smartphone: चेन्नई सुपर किंग्स को अगला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ 10 जून को खेलना है। इस मैच से पहले सीएसके के एक स्टार खिलाड़ी ने एक फैन का फोन तोड़ दिया है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

IPL 2024 CSK Batsman daryl Mitchell Shot Broke Phone of Fan

डेरिल मिचेल।

CSK Star Broke Fan Smartphone: आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ 10 मई को होने वाला है। इस मैच को लेकर सीएसके के तमाम खिलाड़ी तैयारी में लगे हुए हैं। चेन्नई के लिए यह मुकाबला काफी अहम होने वाला है। सीएसके इस सीजन अभी तक कुल 11 मुकाबले खेल चुकी है, जिनमें से 6 मैचों में जीत हासिल हुई है। ऐसे में प्लेऑफ में पहुंचने के लिए गुजरात को हराना काफी जरूरी है। इस मैच से पहले एक घटना घटित हुई है। सीएसके के स्टार खिलाड़ी ने एक फैन का फोन तोड़ दिया, फैन अपने फोन से बल्लेबाजी की फोटो खींच रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मुकाबले से पहले सीएसके के एक खिलाड़ी ने फैन का फोन तोड़ दिया है। यह खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि सीएसके के धाकड़ बल्लेबाज डेरिल मिचेल है। यह वाकिया तब घटित हुआ जब मिचेल बल्लेबाजी की प्रैक्टिस कर रहे थे। इस दौरान बाउंड्री पर एक फैन खड़े होकर मिचेल की वीडियो बना रहे थे। तभी मिचेल ने एक ऐसा शॉट लगाया कि गेंद सीधा फैन के फोन में जा लगी और फोन हाथ से छूटकर नीचे गिर गया। फिर शख्स ने फोन उठाया, तो देखा कि फोन पूरी तरह टूट गया है। मिचेल ने इशारों में इसके लिए शख्स को सॉरी भी कहा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

खिलाड़ी ने शख्स को दिया गिफ्ट

बता दें कि इस घटना के बाद डेरिल मिचेल ने उस शख्स को एक गिफ्ट दिया। फोन टूटने से खिलाड़ी का नुकसान हो गया, इसको लेकर डेरिल ने अपना ग्लब्स अपने उस फैन को गिफ्ट दे दिया। फैन ने मिचेल की ग्लव्स पहनकर फोटो खिंचवाई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है, जिस पर फैन तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। डेरिल ने फैन को अपना ग्लब्स गिफ्ट किया, इससे सोशल मीडिया पर उनकी खूब सराहना की जा रही है। मिचेल ने फैन को ग्लब्स गिफ्ट कर दिल जीत लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ