IPL 2024 CSK vs SRH: आईपीएल 2024 में 46वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेपॉक के स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को सीएसके ने 78 रनों से जीत लिया था। इस मैच में सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी भी टीम को सपोर्ट करने स्टेडियम में पहुंची थी। लेकिन मैच के दौरान साक्षी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से फैंस को चौंकाते हुए सीएसके से मैच को जल्द से जल्द खत्म करने की रिक्वेस्ट कर डाली थी। मैच के दौरान साक्षी धोनी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से सोशल मीडिया का पारा बढ़ा दिया।
साक्षी ने क्यों की CSK से रिक्वेस्ट?
दरअसल मैच के दौरान जब सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी चल रही थी। तो साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की, जिसमें उन्होंने सीएसके टीम से मैच को जल्द से जल्द खत्म करने की मांग की थी। अपनी स्टोरी में साक्षी ने इशारा किया कि धोनी परिवार में एक नया सदस्य जुड़ने जा रहा है। उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी से पता चलता है कि साक्षी धोनी जल्द ही बुआ बनने वाली है। सोशल मीडिया पर साक्षी का ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
प्लेऑफ की तरफ बढ़ी सीएसके
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 212 रन बनाए थे। सीएसके की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 98 रनों की पारी खेली, हालांकि वे अपने बैक-टू-बैक दूसरे आईपीएल शतक से चूक गए थे। अपनी पारी के दौरान गायकवाड़ ने 10 चौके और 3 शानदार छक्के लगाए थे। इसके अलावा डेरिल मिचेल 52 और शिवम दुबे ने नाबाद 39 रनों की पारी खेली थी।
वहीं 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 18.5 ओवर में महज 134 रनों पर ही ढेर हो गई थी। हैदराबाद की तरफ से एडेन मार्कराम ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए थे। सीएसके की तरफ से गेंदबाजी करते हुए तुषार देशपांडे ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए थे। इसके अलावा मथीशा पथिराना और मुस्तफिजुर रहमान 2-2 विकेट हासिल किए।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: रोमांचक हुई प्लेऑफ की रेस, एक टीम पक्की; 6 टीमों में छिड़ी जंग
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: बाप रे…मथीशा पथिराना की घातक यॉर्कर ने तोड़ डाले स्टंप के तार, खड़े ही रह गए मार्करम, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें:- BAN vs ZIM: बांग्लादेश ने किया टीम का ऐलान, स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह
संबंधित खबरें
वीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
28 mins agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
47 mins agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
53 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है राजस्थान रॉयल्स
1 hr agoरसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
1 hr agoPM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
1 hr agoकितनी संपत्ति के मालिक हैं Cristiano Ronaldo? जानकर उड़ जाएंगे होश
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
3 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
4 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines