IPL 2024 BCCI Called Urgent Meeting: आईपीएल 2024 का काफी रोमांचक दौर जारी है। हर एक मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल रोमांचक होते जा रहा है। लेकिन इन सभी के बीच बीसीसीआई ने बड़ा ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई ने आईपीएल के बीच एक जरूरी बैठक बुलाई है। यह बैठक 16 अप्रैल को गुजरात के अहमदाबाद में होगी। इस दिन गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अहमदाबाद के ही नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला होने वाला है। इस बीच बीसीसीआई की आईपीएल फ्रेंचाइजियों के साथ बैठक भी होगी। इस बैठक में बीसीसीआई सचिव जय शाह, बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और आईपीएल अध्यक्ष अरुण सिंह धूमल भी शामिल हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- ‘…सम्मान के अलावा कुछ नहीं,’ कप्तानी जाने के बाद शाहीन अफरीदी का पहला बयान; बाबर आजम के लिए कही ये बात
यह बैठक क्यों है अहम
आईपीएल 2024 के बीच बीसीसीआई द्वारा बुलाई गई यह बैठक कई मायनों में काफी अहम है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में अगले साल होने वाले मेगा ऑक्शन को लेकर चर्चा किया जा सकता है। कई फ्रेंचाइजियों की मांग है कि टीम द्वारा रिटेंशन खिलाड़ियों की संख्या को बढ़ाकर 8 करना चाहिए, ताकि वह अपने मुख्य प्लेयर को रख सके। हालांकि कई फ्रेंचाइजी इसके विरोध में भी हैं। ऐसे में सभी टीमों के साथ-साथ करोड़ों फैंस को भी इस मीटिंग का इंतजार है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक इस मीटिंग में आईपीएल के आगामी प्लान को लेकर भी चर्चा की जाएगी।
ये भी पढ़ें:- भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले दिग्गज की होगी पाकिस्तान में एंट्री! PCB कर सकता है एक और बड़ा बदलाव
राइट टू मैच कार्ड फिर हो सकता है लागू
बता दें कि इस बैठक में सभी 10 टीमों के मालिक उपस्थित हो सकते हैं। इसके अलावा मालिकों के साथ उनके सीईओ और परिचालन टीमें भी आ सकती है। बैठक में तमाम फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी राय दे सकते हैं और इस पर विचार किया जा सकता है। इसके अलावा चर्चा इस बात पर भी शुरू हो गई है कि एक बार फिर से राइट टू मैच कार्ड शुरू किया जाए। इससे पहले साल 2022 में मेगा ऑक्शन हुआ था, इस दौरान भी राइट टू मैच कार्ड का नियम नहीं था, लेकिन अब इसे एक बार फिर से शुरू करने की चर्चा हो रही है।
ये भी पढ़ें:- MI vs RR: मुंबई इंडियंस के ये हैं 4 प्रमुख हथियार, संजू सैमसन की टीम को देंगे कड़ी चुनौती
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
4 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines