IPL 2024 Ambati Rayudu: आईपीएल 2024 में आरसीबी ने अहम मुकाबले में सीएसके को हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था। इसके साथ आईपीएल 2024 में सीएसके का सफर भी खत्म हो गया था। जहां एक तरफ आरसीबी के फैंस काफी खुश दिख रहे थे तो वहीं सीएसके के फैंस के हाथ निराशा लगी थी। वहीं इस मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर ने अंबाती रायडू के मजे लेते हुए उन पर मजेदार टिप्पणी की थी। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
‘रायडू को पच नहीं रही RCB की जीत’
स्टार स्पोर्ट्स पर एक शो के दौरान अंबाती रायडू कहते हैं कि आरसीबी को इस बार आईपीएल की ट्रॉफी जीतनी चाहिए। जीत के बाद बेंगलुरु की सड़कों पर फैंस की काफी भीड़ थी। मुझे लगता है कि सीएसके को अपनी एक ट्रॉफी आरसीबी को दे देनी चाहिए, ताकि वे ट्रॉफी को लेकर परेड कर सके।
जिसके बाद टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज वरुण एरोन ने रायडू पर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी करते हुए कहा कि वह आरसीबी की सीएसके के ऊपर जीत को पचा नहीं पा रहे हैं। आईपीएल में जहां एक तरफ अंबाती रायडू चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला करते थे तो वहीं वरुण एरोन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते थे।
ये भी पढ़ें:- RCB-RR के बीच खेला जाएगा एलिमिनेटर, बारिश में धुला मैच तो कौन खेलेगा क्वालीफायर
एलिमिनेटर मैच में राजस्थान से भिड़ेगी आरसीबी
आरसीबी ने सीएसके को अपने आखिरी लीग मुकाबले में 27 रनों से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया। आरसीबी ने 9वीं बार आईपीएल के प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई है। अब आरसीबी का एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से सामना होगा।
जहां पिछले 6 मैचों से आरसीबी ने एक भी मैच नहीं हारा है तो वहीं राजस्थान को अपने पिछले 5 मैचों में जीत हासिल नहीं हुई है। इससे पहले आईपीएल में दो बार आरसीबी और राजस्थान आमने-सामने हो चुकी है। जिसमें एक-एक बार दोनों टीमों ने जीत हासिल की थी। अब 22 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इन दोनों टीमों के बीच जंग देखने को मिलेगी।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: धोनी का नया वीडियो आया सामने, RCB के खिलाड़ी को मिला ‘माही’ का तोहफा
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: राजस्थान रायल्स को आखिरी 5 मैचों में क्यों नहीं मिली जीत? 3 बड़े कारण
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
1 hr agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
10 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
12 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines