IPL 2024 Ajinkya Rahane Opening CSK: आईपीएल की सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज कोच माइकल हसी ने 20 साल के युवा बल्लेबाज समीर रिजवी और भारत के स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के प्लेइंग इलेवन में स्थान पर बात करते हुए संकेत दिए कि यह दोनों खिलाड़ी आगामी आईपीएल 2024 में किस स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के नियमित सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे चोट की वजह से बाहर हो गए हैं।
वहीं पिछले साल तक मध्यक्रम में सीएसके को मजबूती देने वाले अंबाति रायुडू ने भी खिताब जीतने के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद टीम मैनेजमेंट का सिर दर्द इस दो स्थान के लिए बढ़ गया है। वहीं अभी यह भी सुनिश्चित नहीं है कि सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी किस स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देंगे।
समीर रिजवी को मिल सकता है मौका
20 वर्षींय विस्फोटक बल्लेबाज समीर रिजवी के स्थान पर संकेत देते हुए सीएसके के बैटिंग कोच माइकल हसी ने कहा कि वह काफी अटैकिंग बैटिंग करते हैं। मैंने उन्हें रविवार (17 मार्च) को पहली बार बैटिंग करते हुए देखा था, वह काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। जिसके बाद मैं खुद उसके खेल को और बेहतर बनाने के लिए उनके साथ काम कर रहा हूं। माइकल हसी ने समीर रिवजी के बारे में बात करते हुए यह भी कहा कि इस सीजन यह देखना होगा कि वह किस तरह से प्रदर्शन करते हैं और न सिर्फ इस सीजन बल्कि आने वाले सीजन में भी वह कैसा प्रदर्शन करते हैं यह देखना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अंबाति रायुडू काफी अनुभव वाले खिलाड़ी हैं। वहीं समीर रिजवी अभी अपने आईपीएल करियर की शुरुआत कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- IPL 2024: CSK का एक और स्टार हुआ चोटिल, गेंदबाजी करने के दौरान बीच मैदान गिर पड़े खिलाड़ी!
अजिंक्य रहाणे को मिलेगा नया स्थान
माइकल हसी ने समीर रिजवी के अलावा अजिंक्य रहाण के स्थान पर भी बात करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले सीजन टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था। हसी ने यह भी संकेत दिए कि वह इस सीजन थोड़ा ऊपर जाकर बल्लेबाजी कर सकते हैं। बता दें कि आईपीएल 2023 में अजिंक्य रहाणे ने अधिकतर मैच नंबर 3 पर खेले थे। जिसके बाद यह माना जा रहा है कि वह इस सीजन बतौर सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा सकते हैं।
दरअसल अजिंक्य रहाणे इससे पहले भारतीय टीम के लिए वाइट बॉल क्रिकेट में बतौर ओपनर खेला करते थे। वहीं, रहाणे ने काफी वर्षों तक राजस्थान रॉयल्स के लिए भी ओपनिंग की भूमिका निभाई है। जिसके बाद यह माना जा रहा है कि इस बार डेवोन कॉन्वे के बाहर होने के बाद अजिक्य रहाणे पर दांव लगा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- IPL 2024: ट्रेनिंग सेशन में विराट कोहली का नया अवतार, बैटिंग छोड़ करते दिखे ये काम
22 मार्च से होना सीजन का आगाज
लोकसभा चुनाव के कारण इस बार आईपीएल 2024 22 मार्च से शुरू होगा। जबकि 17वें सीजन का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच ही खेला जाएगा। जिसके बाद ओपनिंग मैच में यह पता चल जाएगा कि क्या समीर रिजवी को अंबाति रायुडू के स्थान पर मौका दिया जाता है या फिर उन्हें अपनी बारी का थोड़ा और इंतजार करना होगा। रिजवी के अलावा यह भी देखना होगा कि इस बार अजिंक्य रहाणे ओपनिंग करते हुए दिखाई देंगे या फिर न्यूजीलैंड के युवा ऑलराउंडर रचिन रवींद्र इस बार सीएसके की पारी की शुरुआत करते हुए दिखाई देंगे। इन सब सवाल का जवाब तो 22 मार्च को प्लेइंग इलेवन का ऐलान होने के बाद ही होगा सकता है।
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
4 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
4 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
4 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines