IPL 2024 Five Players Team India Chance: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इस सीजन में कई खिलाड़ियों ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से महफिल लूटी। इन युवा खिलाड़ियों ने न केवल बल्लेबाजी, बल्कि गेंदबाजी और ऑलराउंडर प्रदर्शन से हैरान किया। आईपीएल के इस प्रदर्शन के बाद इन खिलाड़ियों को टीम इंडिया में मौका मिलना तय माना जा रहा है। इन 5 खिलाड़ियों में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग, केकेआर के बल्लेबाज हर्षित राणा, PBKS के बल्लेबाज आशुतोष शर्मा और शशांक सिंह का नाम शामिल है।
कैसा रहा इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन?
SRH के प्लेयर अभिषेक शर्मा ने इस आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 16 मुकाबलों में 32.27 के औसत और 204.22 के स्ट्राइक रेट से 484 रन जड़े। जिसमें तीन अर्धशत शामिल रहे। रियान पराग की बात की जाए तो उन्होंने 15 मुकाबलों में 52.09 के औसत और 149.22 के स्ट्राइक रेट से 573 रन बनाए।
हर्षित राणा ने गेंदबाजी में बटोरी चर्चा
केकेआर के खिलाड़ी हर्षित राणा अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से चर्चा बटोरते नजर आए। हर्षित ने 13 मैचों में 19 विकेट चटकाए। वहीं पंजाब किंग्स टीम के खिलाड़ी शशांक सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन कर चौंकाया। उन्होंने 14 मैचों में 44.25 के औसत और 164.65 के स्ट्राइक रेट से 354 रन जड़े। गेंदबाजी में उन्होंने एक विकेट भी चटकाया। पीबीकेएस के एक और खिलाड़ी ने भी अपने धमाकेदार प्रदर्शन से फैंस को खुश किया। आशुतोष शर्मा ने 11 मैचों में 27 के औसत और 167.26 के स्ट्राइक रेट से 189 रन बनाए।
कब मिल सकता है मौका?
टी-20 वर्ल्ड कप के बाद इन युवा खिलाड़ियों को टीम इंडिया में मौका दिया जा सकता है। सिलेक्टर की नजर इन प्लेयर्स पर जरूर रहेगी। इन खिलाड़ियों को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में जगह मिल सकती है। इस सीरीज को 6 जुलाई से जिम्बाब्वे में खेला जाएगा। पांच मैचों की टी-20 सीरीज 14 जुलाई तक चलेगी। उम्मीद की जा रही है कि इन 5 खिलाड़ियों को इस सीरीज में मौका मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: रिंकू सिंह की जुबां पर आया वर्ल्ड कप का नाम, इंटरव्यू में बताई दिल की बात
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा और सूर्यकुमार…दोनों को किया बाहर, विराट को सौंपी कप्तानी, पूर्व दिग्गज ने चुनी अनोखी प्लेइंग 11
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
35 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
1 hr agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
3 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
4 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines