हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्रिकेट जगत में शोक, स्टार क्रिकेटर का 33 साल की उम्र में निधन; ICC ने किया पोस्ट

International Cricketer Death News: दुनिया भर में क्रिकेट फैंस के बीच इस वक्त आईपीएल 17 की धूम है। उसी बीच एक इंटरनेशनल क्रिकेटर के महज 33 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने की जानकारी मिली। आईसीसी ने खुद यह जानकारी अपने पोस्ट के जरिए दी।

विज्ञापन
International Cricketer Death At 33

International Cricketer Death News: भारत में इस वक्त क्रिकेट की सबसे पॉपुलर लीग आईपीएल 2024 का आयोजन हो रहा है। दुनियाभर के कई खिलाड़ी इस लीग में खेल रहे हैं और पूरी दुनिया की इस पर नजर है। इसी बीच गुरुवार 4 अप्रैल को क्रिकेट जगत में शोक की लहर फैल गई जब एक स्टार क्रिकेटर के निधन की जानकारी सामने आई। इस स्टार क्रिकेटर ने महज 33 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। हालांकि, इस क्रिकेटर का आईपीएल से कोई लेना देना नहीं था लेकिन दुनिया की इतनी बड़ी लीग के बीच क्रिकेट जगत के लिए यह दुखद खबर है। आईसीसी ने खुद पोस्ट करके इसकी जानकारी दी।

दरअसल जिस क्रिकेटर का निधन हुआ है वह पापुआ न्यू गिनिया (पीएनजी) की इंटरनेशनल महिला टीम की पूर्व कप्तान थीं। उनके निधन के बाद पूरा ईस्ट एशिया-पैसिफिक क्रिकेट समुदाय गम में डूब गया। इस क्रिकेटर का नाम था काइया अरुआ (Kaia Arua)। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल आईसीसी ने एक्स पर उनकी तस्वीर के साथ पूरी जानकारी शेयर की। वह एक शानदार कप्तान थीं और 39 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने पीएनजी की कप्तानी भी की थी।

कौन थीं काइया अरुआ?

अरुआ एक शआनदार ऑलराउंडर थीं। वह 2010 में पहली बार पीएनजी की नेशनल टीम के लिए ईस्ट एशिया पैसिफिट ट्रॉफी में खेली थईं। इसके बाद वह टीम का नियमित हिस्सा बन गईं। उन्हें 2017 महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के क्वालिफायर राउंड के स्क्वाड में भी चुना गया था। फिर 2018 टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर में आयरलैंड के खिलाफ वह पीएनजी की कप्तान बनीं। उन्हें उसी साल आईसीसी के वुमेंस ग्लोबल डेवलपमेंट स्क्वाड में भी चुना गया। फिर 2019 से वह टीम कि रेगुलर कैप्टन बन गईं।

विज्ञापन

कप्तानी में शानदार रिकॉर्ड

अरुआ की कप्तानी की बात करें तो 2019 ईस्ट एशिया पैसिफिक टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर में उन्होंने पीएनजी को चैंपियन बनाया। उनकी कप्तानी में टीम ने 2019 महिला टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर और 2021 महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर में जगह बनाई थी। वह एक लेफ्ट आर्म रिस्ट स्पिनर और आतिशी बल्लेबाज थीं। उन्होंने पीएनजी के लिए 39 टी20 इंटरनेशनल में कप्तानी करते हुए 29 में टीम को जीत दिलाई।

यह भी पढ़ें- IPL Facts: क्या आपको पता है चीयर लीडर्स की सैलरी? जानें कौन सी फ्रेंचाइजी देती है सबसे ज्यादा पैसा

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- IPL 2024: मुंबई इंडियंस के लिए क्यों जरूरी हैं सूर्यकुमार यादव, यहां जान लीजिए कारण

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola