International Cricket Council: एशिया कप 2025 का घमासान जारी है. इसी बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने यूएसए क्रिकेट बोर्ड को निलंबित कर दिया है. मंगलवार को आईसीसी की वर्चुअल बोर्ड मीटिंग में यह फैसला लिया गया. इस फैसले के बाद बाद यूएसए क्रिकेट बोर्ड में कई बड़े बदलाव होने की उम्मीद है. हालांकि निलंबित होने के बावजूद यूएसए क्रिकेट टीम आगामी टी-20 विश्व कप 2026 में भाग लेगी. टी-20 विश्व कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे.
साल 2024 में गया था नोटिस
आईसीसी के पास लगातार अमेरिका क्रिकेट बोर्ड से जुड़ी शिकायतें आ रही थीं. साल 2024 में आईसीसी ने अमेरिका क्रिकेट बोर्ड को नोटिस भी भेजा था. वहीं इस साल वार्षिक कॉन्फ्रेंस सिंगापुर में हुई, जिसमें यूएसए क्रिकेट को व्यवस्थित ढांचा तैयार करने के लिए 3 महीने का वक्त दिया गया था. लेकिन यूएस क्रिकेट बोर्ड इसमें विफल रही. आईसीसी लगातार यूएसए क्रिकेट बोर्ड और उसके चेयरमैन वेणु पिसिके को चेतावनी दे रही थी और कहा था कि बोर्ड में पारदर्शी शासन को लाया जाए.
इसके अलावा चुनाव से ठीक पहले बोर्ड के अंदर उम्मीदवारों के अनुचित चयन और कुछ विशेष व्यक्तियों की जरूरतों अनुसार प्रक्रिया में हेर फेर करने के मामले सामने आते रहे थे. लॉस एंजेलिस ओलंपिक्स 2028 में भी इस संस्पेंशन का असर नहीं पड़ेगा. यूएसए क्रिकेट टीम उन 6 टीमों में से एक हो सकती है, जो 2028 ओलंपिक खेलों में भाग लेगी. यूएएसए ओलंपिक और पैरालंपिक समिति ने भी आईसीसी के इस फैसले का समर्थन किया है. लेकिन लगातार प्रयासों के बाद भी बोर्ड वेणु पिसिके अपना पद छोड़ने को तैयार नहीं हैं.
ये भी पढ़ें: SL vs PAK: श्रीलंका के खिलाफ भी शर्मनाक हरकत करने से बाज नहीं आया पाकिस्तानी गेंदबाज, मैदान पर बना कॉपीकैट
टी-20 विश्व कप 2024 में लिया था हिस्सा
टी-20 विश्व कप 2024 वेस्टइंडीज और यूएसए की मेजबानी में खेला गया था. इस टूर्नामेंट में यूएसए ने औसतन खेल दिखाया था. हालांकि अमेरिका ने पाकिस्तान जैसी बड़ी टीम को भी हराया था. इस मैच में यूएसए ने सुपर ओवर के तहत 5 रनों से जीत हासिल की थी. यूएएसए ने इस टूर्नामेंट में कुल 6 मैच खेले थे. टीम ने 1 जीत हासिल की थी और 4 मुकाबले अमेरिका को गंवाने पड़े थे. वहीं एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया था.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका, टीम में मचेगी उथल-पुथल!
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
40 mins agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
1 hr agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
2 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
4 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
4 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines