IND vs WI

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका, टीम में मचेगी उथल-पुथल!  

IND vs WI: एसीसी एशिया कप 2025 के फौरन बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलते हुए नजर आएंगे. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल के कारण ये सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद खास होने वाला है. जिसके लिए टीम इंडिया का ऐलान रिपोर्ट्स के मुताबिक 24 सितंबर को हो सकता है. 

IND vs WI: भारतीय टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की शुरुआत अच्छी की है. इंग्लैंड के खिलाफ 2-2 से सीरीज बराबरी के बाद अब भारत अपने घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी. इस सीरीज की शुरुआत 2 अक्टूबर को होने वाली है. जिसके लिए रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया का ऐलान 24 सितंबर को हो सकता है. इंग्लैंड के खिलाफ पिछली सीरीज की टीम में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. जिसके लिए फैंस की नजरें कप्तान शुभमन गिल और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर पर टिकी है. 

विज्ञापन

टीम इंडिया के संभावित टेस्ट स्क्वाड पर होगी नजर  

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर तेज गेंदबाजी में आकाशदीप और अर्शदीप सिंह को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं. वहीं अभिमन्यु ईश्वरन और करुण नायर को भी पत्ता कट सकता है. तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर अंशुल कंबोज को भी चयनकर्ता इस सीरीज के लिए बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं. हालांकि इस बीच सभी की नजरें वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज की टीम पर ही टिकी हैं. 

विज्ञापन

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, नीतीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, एन जगदीशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर. 

विज्ञापन

इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ