Temba Bavuma Injury: आयरलैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे वनडे मुकाबले से पहले साउथ अफ्रीका को जोर का झटका लगा है। टीम के कप्तान टेंबा बावुमा इंजरी के चलते तीसरे एकदिवसीय मुकाबले से बाहर हो गए हैं। बावुमा को यह चोट दूसरे वनडे में बल्लेबाजी के दौरान लगी थी। बावुमा की जगह पर रीजा हेंड्रिक्स की टीम में एंट्री हुई है। साउथ अफ्रीका एकदिवसीय सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है।
बावुमा हुए बाहर
टेंबा बावुमा आयरलैंड के खिलाफ अबू धाबी में होने वाले तीसरे वनडे मुकाबले में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। बावुमा इंजरी के चलते यह मैच मिस करेंगे। दरअसल, दूसरे वनडे में रनआउट से बचने के लिए बावुमा ने जोरदार डाइव लगाई थी और इसी दौरान उनकी कोहनी में चोट लग गई थी। बावुमा इसके बाद मैच में फील्डिंग करने भी नहीं उतरे थे।
रीजा हेंड्रिक्स की हुई एंट्री
तीसरे वनडे के लिए टेंबा बावुमा की जगह पर साउथ अफ्रीका की टीम में रीजा हेंड्रिक्स की एंट्री हुई है। रीजा सोमवार को होने वाले सीरीज के आखिरी मुकाबले से पहले टीम से जुड़ जाएंगे। बावुमा की गैरमौजूदगी में रासी वेन डर डुसेन टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। रीजा ने साउथ अफ्रीका की तरफ से अब तक कुल 37 वनडे मैच खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 973 रन निकले हैं।
सीरीज अपने नाम कर चुकी है साउथ अफ्रीका
हालांकि, तीन मैचों की सीरीज में साउथ अफ्रीका पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। पहले वनडे में टीम ने 139 रन से बाजी मारी थी। वहीं, दूसरे मुकाबले में प्रोटियाज ने आयरलैंड को 174 रनों से रौंदा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने स्कोर बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 343 रन लगाए थे, जिसके जवाब में आयरलैंड की पूरी टीम सिर्फ 169 रन ही बना सकी थी। टीम की ओर से ट्रिस्टन स्टब्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 81 गेंदों पर 112 रन की धांसू पारी खेली थी। वहीं, काइल वेरिन ने 67 रन की दमदार पारी खेली थी।
बराबरी पर खत्म हुई थी टी-20 सीरीज
दो मैचों की टी-20 सीरीज में आयरलैंड ने साउथ अफ्रीका को कड़ी टक्कर दी थी। सीरीज का आगाज प्रोटियाज ने जोरदार अंदाज में करते हुए 8 विकेट से मैदान मारा था। हालांकि, दूसरे मैच में आयरलैंड ने कमबैक करते हुए साउथ अफ्रीका को 10 रन से मात दी थी। ऐसे में वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी आयरलैंड दूसरे टी-20 मैच वाला प्रदर्शन दोहराने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
4 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
6 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
7 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
8 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
9 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
10 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines