IPL 2024: चोटिल हार्दिक पांड्या अगर हुए बाहर, तो क्या रोहित शर्मा करेंगे मुंबई की कप्तानी?

injured Hardik Pandya misses match who will be captain of Mumbai Indians IPL 2024 Rohit Sharma

आज चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएगी मुंबई इंडियंस।

Rohit Sharma, Hardik Pandya: IPL 2024 के 29वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत मुंबई इंडियंस से होगी। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। हाल ही में खबर आई थी कि मुंबई इंडिंयस के कप्तान हार्दिक पांड्या चोटिल हैं। ऐसे में वह ज्यादा गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। IPL के बीच न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज साइमन डोल ने जो दावा किया है, इससे करोड़ों फैंस टेंशन में आ गए हैं। साइमन ने दावा किया है कि हार्दिक एक बार फिर चोटिल हो गए हैं। हालांकि, फ्रेंचाइजी की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

विज्ञापन

हार्दिक की गैरमौजूदगी में कौन होगा कप्तान

अगर हार्दिक की चोट गंभीर होती है तो वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आज होने वाले मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। ऐसे में फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि हार्दिक की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस की कमान कौन संभालेगा। क्या रोहित शर्मा एक बार फिर MI का नेतृत्व करते नजर आ सकते हैं? हालांकि, ऐसा होने की संभावना काफी कम है। हार्दिक की अनुपस्थिति में अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह MI की कमान संभालते नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन

साइमन ने कहा था हार्दिक चोटिल

क्रिकबज से बातचीत में साइमन ने कहा था कि हार्दिक पांड्या ने IPL 2024 के अपने पहले मुकाबले में 3 ओवर गेंदबाजी की थी। दूसरे मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर गेंदबाजी की, लेकिन फिर तीसरे और चौथे मुकाबले में उन्होंने एक ओवर भी गेंद नहीं कराई। फिर 5वें मुकाबले में भी उन्होंने सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी की। मैं आपको बता रहा हूं, वह चोटिल हो चुके हैं। वह चोटिल होने के बाद भी खेल रहे हैं। अगर वह फिट होते, तो गेंदबाजी के लिए जरूर आते।

विज्ञापन

MI ने जीते हैं 2 मैच

IPL 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से हार्दिक पांड्या को ट्रेड किया था। इसके बाद हार्दिक को मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया। हार्दिक की कप्तानी में MI की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम को अपने पहले 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। इसके बार मुंबई ने वापसी की और अगले 2 मैच में जीत दर्ज की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ