Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने रिकर्व इवेंट में इतिहास रच दिया है. फाइनल मुकाबले में भारत ने 10 बार की ओलंपिक चैंपियन साउथ कोरिया को 5-3 से हराकर पहली बार महिला टीम रिकर्व आर्चरी इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है. भारत की ओर से कुमकुम मोहाद, अंकिता भकत और कीर्ति की तिकड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई. फाइनल में भारतीय टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया और शुरुआती दो सेट बराबरी पर खत्म होने के बाद भारत ने तीसरे सेट में साउथ कोरियाई महिला आर्चरी टीम को मात देकर गोल्ड मेडल नाम किया.
पहले दो सेट में बराबरी पर रहा मुकाबला
भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने सेमीफाइनल में चीन को 5-1 से हराकर पहली बार रिकर्व इवेंट के गोल्ड मेडल के लिए फाइनल में जगह बनाई थी. फाइनल में भारतीय टीम का सामना दुनिया की मजबूत टीमों में शुमार 10 बार की ओलंपिक चैंपियन साउथ कोरिया से हुआ. भारत के लिए यह चुनौती बिल्कुल भी आसान नहीं थी, लेकिन कुमकुम, कीर्ति और अंकिता ने शानदार खेल दिखाते हुए कोरियाई टीम को पहले दो सेट में कड़ी टक्कर दी और शुरुआती दो सेट बराबरी पर खत्म हुए.
पहला सेट बेहद रोमांचक रहा और दोनों टीमों ने 54-54 अंक हासिल किए. इसके बाद दूसरे सेट में भी भारतीय तिकड़ी ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा. यह सेट भी 56-56 की बराबरी पर खत्म हुआ और दो सेट के बाद दोनों टीमें बराबरी पर थीं.
तीसरे सेट में जीत के साथ भारत ने पक्का किया गोल्ड
तीसरा सेट भारतीय महिला रिकर्व टीम के लिए बेहद अहम साबित हुआ. कुमकुम, कीर्ति और अंकिता की तिकड़ी ने साउथ कोरिया की वर्ल्ड चैंपियन कांग चेयंग, ओ येजिन और ली युनजी की टीम पर दबाव बनाया और उनके खराब प्रदर्शन का पूरा फायदा उठाया. भारत की ओर से कीर्ति ने शुरुआत में 8 अंक हासिल किए, जिसे बाद में निर्णायक रूप से 9 अंक में बदला गया. भारत ने तीसरा सेट 55-52 से अपने नाम करते हुए मुकाबले में 4-2 की बढ़त हासिल कर ली.
इसके बाद सभी की नजरें चौथे और निर्णायक सेट पर थीं. कोरियाई टीम ने इस सेट में 54 अंक हासिल किए, ऐसे में भारत को गोल्ड मेडल पक्का करने के लिए सेट को कम से कम बराबरी पर खत्म करना था. भारतीय तिकड़ी ने दबाव के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथा सेट बराबरी पर समाप्त किया और मुकाबला 5-3 से अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ भारत ने महिला टीम रिकर्व इवेंट में एशियन गेम्स के इतिहास का अपना पहला गोल्ड मेडल हासिल किया.
ये भी पढ़ें- ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
भारत ने तोड़ा 48 साल का रिकॉर्ड
एशियन गेम्स में महिला टीम रिकर्व इवेंट के इतिहास पर नजर डालें तो लंबे समय से साउथ कोरिया का दबदबा देखने को मिला है. पहली बार 1978 बैंकॉक एशियन गेम्स में हुए इस इवेंट में जापान ने गोल्ड जीता था, जबकि साउथ कोरिया और उत्तर कोरिया क्रमशः सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था. इसके बाद 1982 नई दिल्ली से लेकर 2022 हांगझोउ तक साउथ कोरिया ने इस इवेंट में कई बार गोल्ड पदक अपने नाम किया.
भारत ने पहली बार 2010 ग्वांगझू एशियन गेम्स में महिला टीम रिकर्व में ब्राॉन्ज मेडल जीता था और 2022 हांगझोउ में भी ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. लेकिन अब 2026 आइची-नागोया एशियन गेम्स में कुमकुम, अंकिता और कीर्ति की भारतीय तिकड़ी ने साउथ कोरिया को हराकर इतिहास रच दिया और इस इवेंट में भारत के लिए 48 सालों में पहली बार गोल्ड मेडल जीता.
ये भी पढ़ें- भारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
21 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
49 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines