Asian Games 2026, Indian Women’s Team Into Final: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है. भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ कोरिया को 2-0 से मात देकर फाइनल का टिकट हासिल किया है. इस मुकाबले में भारत की ओर से कप्तान सलिमा टेटे और इशिका ने शानदार गोल दागे, जबकि कोरियाई टीम एक भी गोल लगाने में कामयाब नहीं हो सकी. अब खिताबी मुकाबले में भारत का सामना चीन से होगा. चीन ने दूसरे सेमीफाइनल में जापान को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर फाइनल में एंट्री की है.
पहले हाफ में नहीं लगा एक भी गोल
सेमीफाइनल मुकाबले की शुरुआत में भारत और साउथ कोरिया के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली और पहले दो क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी. हाफ टाइम तक स्कोर 0-0 रहा. इसके बाद तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने खाता खोला. 43वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला. दीपिका ने गेंद इंजेक्टर इशिका को पास कर दी और उन्होंने पहले ही प्रयास में शानदार हिट लगाकर गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया. इस गोल के साथ भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली. इसके बाद भारत ने अपना दबाव बनाए रखते हुए 47वें मिनट में दूसरा गोल भी दाग दिया.
कप्तान सलीमा टेटे ने लूज बॉल हासिल की और तेजी से सर्कल में पहुंचकर सेंटर की ओर पास दिया. गेंद साउथ कोरिया की डिफेंडर की स्टिक से लगकर गोल में चली गई. इस तरह भारत की बढ़त 2-0 हो गई. इसके बाद भारतीय डिफेंस ने कोरियाई टीम को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और मुकाबला 2-0 से अपने नाम कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.
फाइनल में चीन से होगी टक्कर
अब गोल्ड मेडल मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम के सामने चीन की कड़ी चुनौती होगी. भारत और चीन के बीच फाइनल मुकाबला 2 अक्टूबर को खेला जाएगा. वहीं, ब्रॉन्ज मेडल के लिए जापान और साउथ कोरिया आमने-सामने होंगे. बता दें कि, भारत और चीन की टीमें पिछले महीने नीदरलैंड्स में हुए FIH महिला हॉकी वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में भी आमने-सामने हुई थीं. वह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा था. भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया था, जो 1974 के बाद उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा.
ये भी पढ़ें- Asian Games 2026: भारत ने शूटिंग में जीता गोल्ड मेडल, मिक्स्ड ट्रैप इवेंट ने नीरू-किनान का धमाका
44 साल बाद गोल्ड जीतने का मौका
भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में अब तक काफी शानदार प्रदर्शन किया है. पूल स्टेज में भारत ने उज्बेकिस्तान को 19-0, इंडोनेशिया को 17-1, थाईलैंड को 20-1, जापान को 3-1 और सिंगापुर को 7-0 से हराया. इसके बाद सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 2-0 से मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. भारतीय टीम अब गोल्ड मेडल जीतने से सिर्फ एक कदम दूर है.
एशियन गेम्स में भारत ने महिला हॉकी का गोल्ड मेडल सिर्फ एक बार 1982 में दिल्ली में जीता था. तब पहली बार महिला हॉकी को एशियन गेम्स में शामिल किया गया था. इसके बाद भारत को 2018 में सिल्वर और 2023 में ब्रॉन्ज मेडल मिला था. अब टीम के पास एक बार फिर गोल्ड जीतने का मौका है.
ये भी पढ़ें- Asian Games 2026: तीरंदाजी में भारत ने लगाई हैट्रिक, चीन को हराकर जीता एक और गोल्ड मेडल
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
25 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
47 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
58 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines