World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया से शर्मनाक हार, सेमीफाइनल में अब पाकिस्तान के भरोसे टीम इंडिया, समझें पूरा गणित

Women’s T20 World Cup 2024: महिला टी-20 विश्व कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हरा दिया, जिसके बाद टीम इंडिया का सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता कठिन हो गया है। भारत अब कुछ इस समीकरण के साथ अपना टिकट सेमीफाइनल के लिए कटा सकता है।

Team India (12)

Women’s T20 World Cup 2024: भारतीय महिला क्रिकेट टीम यूएई में हो रहे टी-20 विश्व कप 2024 में भाग ले रही है। हालांकि अब तक भारतीय टीम का प्रदर्शन खराब ही रहा है। टीम इंडिया अब तक खेले गए 4 मैच में 2 मुकाबले गंवा चुकी है। टीम ने पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ गंवाया। बाद में भारत को चौथे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। सवाल ये है कि अब भारतीय टीम 4 अंक के साथ कैसे सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाएगी? ऐसे में आइए जानते हैं पूरा समीकरण।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने बुरी तरह रौंदा

13 अक्टूबर को भारतीय महिला टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ था। भारत के पास ये मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग तय करने का अच्छा मौका था। लेकिन टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। अब भारत को ये हार महंगी पड़ सकती है। क्योंकि सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता टीम इंडिया के लिए कठिन हो गया है।

विज्ञापन

कुछ इस तरह हो सकता है टीम का बेड़ा पार

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को अब पाकिस्तान पर निर्भर रहना पड़ेगा। 14 अक्टूबर को न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना है। अगर इस मैच में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड को हरा देती है तो भारत का सेमीफाइनल में पहुंचने का ख्वाब पूरा हो सकता है। लेकिन पाक की हार भारत को सेमीफाइनल से बाहर कर देगी। वहीं अगर मुकाबला बारिश के कारण रद्द भी होता है तो न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि भारत का सफर खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन

फिलहाल अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया 8 अंक के साथ टॉप पर है, जबकि भारत, न्यूजीलैंड के पास 4 अंक हैं। चौथे स्थान पर पाकिस्तान के पास 2 अंक हैं, जबकि श्रीलंका ने इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं जीते हैं। इसलिए उसका खाता नहीं खुल सका है।

विज्ञापन

ऐसा था मैच का हाल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारुओं ने 20 ओवर में 151/8 रन बनाए थे। भारत आसानी के साथ लक्ष्य हासिल कर सकता था। लेकिन टीम के 3 टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने निराश किया। भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर की नाबाद 54 रनों की पारी भी भारत को जीत नहीं दिला सकी। भारत ने 20 ओवर में 142/9 रन बनाए और उसे 9 रनों से मुकाबला गंवाना पड़ गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ