---विज्ञापन---

खेल angle-right

स्टार भारतीय क्रिकेटर के घर हुई अनहोनी, बदमाशों ने पीट-पीटकर की करीबी की हत्या

Indian Cricketer Relative Murdered: भारतीय क्रिकेट टीम की एक बड़ी क्रिकेटर के करीबी की हत्या कर दी गई। यह घटना मैनपुरी की बताई जा रही है।

---विज्ञापन---

Indian Cricketer Relative Murdered (मनोज शाक्य): भारतीय क्रिकेट टीम की एक स्टार खिलाड़ी के घर एक दुर्घटना हो गई है। मैनपुरी की रहने वाली महिला क्रिकेटर पूनम यादव के भतीजे रिंकू यादव की कुछ बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। स्थानीय संवाददाता मनोज शाक्य से मिली जानकारी के अनुसार रिंकू यादव को कमरे में कुछ बदमाशों ने बंधक बनाकर पीटा। बदमाशों ने पहले रिंकू यादव को बंधक बनाया उसके बाद उसे सबमर्सिबल के पाइप व पानी फिटिंग के पाइप से पीटा। इस घटना को अंजाम देने के बाद उसे सड़क के किनारे फेंक दिया गया। यह मामला थाना कुरावली इलाके की बताई जा रही है।

भाई ने बताया क्यों हुई हत्या

रिंकू यादव कस्बा घिरोर के महुआहार में रहते थे। उनके साथ यह घटना 10 फरवरी रात करीब 8 बजे हुई। जहां उन्हें सड़क किनारे मरणासन्न स्थिति में देखा गया। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हुई। इस मामले में उनके चचेरे भाई ने बताया कि रिंकू के 50 हजार रुपए रुपए किसी रिश्तेदार के ऊपर बाकी थे। 10 फरवरी को उनके पास फोन आया कि अपने पैसे ले जाओ आके।

---विज्ञापन---

फिर जब रिंकू 1 बजे करीब वहां पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई और घिरोर इलाके में सड़क किनारे उन्हें फेंक दिया गया। रिंकू के चचेरे भाई ने आगे बताया कि इसके बाद उसे एक अस्पताल ले जाया गया और वहां से रिफर कर दिया गया। इसी दौरान रिंकू की मौत हो गई। इस मामले में कुल 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी गई है।

---विज्ञापन---

पूनम यादव का क्रिकेट करियर

पूनम यादव भारतीय महिला टीम की बड़ी खिलाड़ी हैं। उन्होंने भारत के लिए कई इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। उनके पास भारत के लिए 1 टेस्ट, 58 वनडे और 72 टी20 इंटरनेशनल खेलने का अनुभव है। उनके नाम टेस्ट में 3, वनडे में 80 और टी20 इंटरनेशनल में 98 विकेट दर्ज हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के अलावा वह महिला बिग बैश लीग और द हंड्रेड महिला लीग जैसे टूर्नामेंट में भी खेल चुकी हैं।

---विज्ञापन---

महिला प्रीमियर लीग में भी वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम ने WPL के पहले सीजन में फाइनल तक का सफर तय किया था। पूनम का कद भारतीय क्रिकेट में काफी बड़ा है। अभी इस मामले पर उनकी तरफ से किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: केएल राहुल तो बाहर, क्या है रवींद्र जडेजा का हाल? राजकोट टेस्ट से पहले जानें अपडेट

यह भी पढ़ें- U19 World Cup में हार के बाद भी भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, उदय सहारन समेत 4 को मिला खास तोहफा

---विज्ञापन---

First published on: Feb 13, 2024 11:58 AM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola