IND vs SA U-19: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के दमपर भारत ने अफ्रीका को हराया, 2-0 से सीरीज की अपने नाम

India U19 vs South Africa U19: भारतीय अंडर 19 टीम और साउथ अफ्रीका अंडर-19 टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 5 जनवरी को खेला गया. वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और साउथ अफ्रीका को चारों खाने चित कर दिया.

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी

India U19 vs South Africa U19: भारतीय अंडर-19 टीम इन दिनों साउथ अफ्रीका दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. पहला मुकाबला भारत ने डीएलएस मेथड के तहत अपने नाम किया था, जबकि दूसरा मुकाबला 5 जनवरी को खेला गया. इस मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मार ली. वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अर्धशतक अपने नाम किया, जिसके दमपर पर भारत ने मुकाबला अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका ने बनाए 245 रन

साउथ अफ्रीका को खराब शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज जोरिच वैन शाल्कविक 20 गेंदों में 10 और अदनान लगदियन ने 24 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कप्तान मुहम्मद बुलबुलिया ने खासा प्रभावित नहीं किया. उन्होंने 14 गेंदों में 14 रनों की पारी खेली. हालांकि नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए जेसन रोल्स ने शतकीय पारी खेली. उन्होंने 113 गेंदों में 114 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके के अलावा 3 छक्के शामिल थे. इसके अलावा डैनियल बोसमैन ने 63 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली. इस तरह साउथ अफ्रीका ने 49.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाए थे. भारत की ओर से किशन सिंह ने 8.3 ओवर में 46 रन खर्च कर 4 विकेट लिए, जबकि दीपेश देवेंद्रन को 1 सफलता मिली. वहीं आरएस अंबरीश ने 2 विकेट अपने नाम किए.

विज्ञापन

भारत को मिला 175 रनों का लक्ष्य

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 24 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 छक्के के अलावा 1 चौके शामिल थे. इसके अलावा आरोन जॉर्ज ने 19 गेंदों में 20 रन बनाए.

विज्ञापन

इसके बाद बारिश ने दस्तक दी और खेल को काफी देर तक रोका गया. अंपायरों ने भारत को बारिश के बाद 27 ओवर में 175 रनों का टारगेट दिया. भारत की ओर से वेदांत त्रिवेदी ने 57 गेंदों में 31 और अभिज्ञान कुंडु ने 42 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली थी. भारत ने आसानी के साथ लक्ष्य हासिल करते हुए मुकाबला जीत लिया और सीरीज पर 2-0 से कब्जा भी जमा लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ