India vs Sri Lanka Test Series: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली इस 15 सदस्यीय टीम में कई अनुभवी और युवा खिलाड़ियों को जगह मिली है. यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के फाइनल के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है. ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस स्क्वॉड में शामिल खिलाड़ी पिछले दो सालों में टेस्ट क्रिकेट में कितना सफल रहे हैं. आंकड़ों पर नजर डालें तो कुछ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि कुछ से अब भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.
शुभमन गिल रहे हैं सबसे सफल बल्लेबाज
भारतीय टेस्ट टीम के रिपोर्ट कार्ड पर नजर डालें तो कप्तान शुभमन गिल पिछले दो सालों में टीम के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं. गिल ने 16 टेस्ट मैचों में 1047 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 7 शतक भी लगाए हैं. इस लिस्ट में दूसरा नाम केएल राहुल का है, जिन्होंने पिछले दो सालों में 18 टेस्ट मैच खेलकर 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक भी शामिल हैं. मुश्किल परिस्थितियों में भी राहुल ने लगातार रन बनाकर खुद को टीम का भरोसेमंद बल्लेबाज साबित किया है. वहीं, ऋषभ पंत ने भी पिछले दो सालों में 17 टेस्ट मैचों में 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक निकले हैं. हालांकि पंत से अब सिर्फ अच्छी बल्लेबाजी नहीं, बल्कि मैच जिताने वाली बड़ी पारियों की भी उम्मीद की जाएगी.
वहीं, अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक बार फिर भारतीय गेंदबाजी की सबसे बड़ी ताकत साबित हुए हैं. उन्होंने पिछले दो वर्षों में 16 टेस्ट मैचों में 75 विकेट लिए हैं. जबकि मोहम्मद सिराज ने 19 टेस्ट मैचों में 66 विकेट लिए हैं. हालांकि, विकेटों की संख्या अच्छी है, लेकिन उनके औसत में पहले की तुलना में थोड़ा इजाफा हुआ है. श्रीलंका दौरे पर उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी. वहीं, रविंद्र जडेजा ने पिछले दो सालों में 17 टेस्ट मैचों में 54 विकेट झटके हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/55 रहा है. जडेजा ने गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी टीम के लिए अहम योगदान दिया है और वह भारत के सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडरों में शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- सारांश जैन की टीम इंडिया में एंट्री पर छलका पिता का दर्द, बताया एक बात का अब भी है अफसोस
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
4 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
5 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
6 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
7 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines