Live Updates
23:08 (IST) 23 Mar 2025
चेन्नई ने दी मुंबई को मात

चेन्नई ने 4 विकेट से मुंबई को हरा दिया है। 156 रन के स्कोर का पीछा करते हुए चेन्नई ने 6 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। चेन्नई के लिए रचिन ने 65 और कप्तान रुतुराज ने 53 रन बनाए। मुंबई के लिए विग्नेश पुथुर ने 3 विकेट लिए।

22:42 (IST) 23 Mar 2025
चेन्नई का पांचवां विकेट गिरा

चेन्नई का पांचवां विकेट गिर गया। सैम 4 बनाकर आउट हो गए। उन्हें विल जैक्स ने आउट किया।

---विज्ञापन---

22:28 (IST) 23 Mar 2025
चेन्नई का चौथा विकेट गिरा

चेन्नई का चौथा विकेट गिर गया है। दीपक हुड्डा 3 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें विग्नेश ने आउट किया।

22:21 (IST) 23 Mar 2025
चेन्नई का तीसरा विकेट गिरा

चेन्नई का तीसरा विकेट गिर गया। शिवम दुबे 9 रन बनाकर आउट हो गए। विग्नेश पुथुर ने दूसरा विकेट लिया। चेन्नई का स्कोर- 95/3

---विज्ञापन---

22:10 (IST) 23 Mar 2025
चेन्नई सुपरकिंग्स का दूसरा विकेट गिरा

चेन्नई सुपरकिंग्स का दूसरा विकेट गिर गया है। कप्तान गायकवाड़ 26 गेंदों में 53 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें विग्नेश ने आउट किया।

22:05 (IST) 23 Mar 2025
गायकवाड़ ने बनाई फिफ्टी

रुतुराज गायकवाड़ ने 22 गेंदों में फिफ्टी बना दी है। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए।

---विज्ञापन---

22:02 (IST) 23 Mar 2025
चेन्नई की शानदार शुरुआत

चेन्नई ने 6 ओवर में 1 विकेट खोकर 62 रन बना लिए हैं. रुतुराज ने 19 गेंदों में 42 रन और रचिन 18 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं . राहुल त्रिपाठी दो रन बनाकर आउट हो गए।

21:39 (IST) 23 Mar 2025
सीएसके को लगा पहला झटका

राहुल त्रिपाठी के रूप में सीएसके को पहला झटका लगा। उन्हें दीपक चाहर ने पवेलियन भेजा। त्रिपाठी 3 गेंदों में 2 रन बनाकर चलते बने। सीएसके को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी। 1.4 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 11/1 है। क्रीज पर कप्तान रुतुराज गायकवाड़ बल्लेबाजी करने उतरे हैं। गायकवाड़ से सीएसके को खासा उम्मीदें हैं।

---विज्ञापन---

21:14 (IST) 23 Mar 2025
मुंबई की पारी हुई समाप्त

मुंबई ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए। मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन तिलक ने बनाए। उन्होंने 31 रन की पारी खेली। वहीं, चेन्नई के लिए नूर के 4 और खलील ने 3 विकेट लिए।

21:10 (IST) 23 Mar 2025
मुंबई इंडियंस को लगा नौवां झटका

मुंबई इंडियंस को ट्रेंट बोल्ट के रूप में नौवां झटका लगा है। उन्हें खलील अहमद ने आउट किया।

---विज्ञापन---

21:04 (IST) 23 Mar 2025
नाथन एलिस को मिली सफलता

मुंबई इंडियंस का आठवां विकेट गिर गया है। सैंटनर 11 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें नाथन एलिस ने LBW किया।

20:57 (IST) 23 Mar 2025
नूर अहमद ने लिया एक और विकेट

नूर अहमद ने नमन धीर को आउट कर मुंबई इंडियंस को सातवां झटका दे दिया है। नमन धीर 12 गेंदों में 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 17 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 120 रन है।

---विज्ञापन---

20:37 (IST) 23 Mar 2025
मुंबई इंडियंस के लगातार दो विकेट गिरे

नूर अहमद ने मुंबई इंडियंस की कमर तोड़ दी है। पहले उन्होंने रोबिन मिंज (3) को आउट किया। इसके बाद उन्होंने तिलक वर्मा को आउट किया। मुंबई इंडियंस का स्कोर-96/6

20:28 (IST) 23 Mar 2025
मुंबई इंडियंस को लगा चौथा झटका

मुंबई इंडियंस का चौथा विकेट गिर गया है। सूर्यकुमार यादव स्टंप आउट हुए। उन्हें धोनी ने स्टंप किया। सूर्यकुमार 26 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हो गए। मुंबई ने 11 ओवर में 4 विकेट खोकर 91 रन बना लिए हैं।

---विज्ञापन---

20:12 (IST) 23 Mar 2025
सूर्यकुमार और तिलक ने पारी को संभाला

सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने मुंबई इंडियंस की पारी को संभाला। दोनों ने 21 गेंदों में 30 रन की साझेदारी की। मुंबई का स्कोर 8 ओवर के बाद 66/3।

20:05 (IST) 23 Mar 2025
6 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर

6 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद मुंबई इंडियंस ने 3 विकेट खोकर 52 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 14 गेंदों में 19 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि तिलक वर्मा 5 गेंदों में 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

---विज्ञापन---

19:56 (IST) 23 Mar 2025
विल जैक्स हुए आउट

मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट गिर गया है। विल जैक्स 7 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें अश्विन ने आउट किया। मुंबई इंडियंस का स्कोर-36/3

19:47 (IST) 23 Mar 2025
खलील अहमद को मिला दूसरा विकेट

मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रोहित शर्मा के बाद रयान रिकेल्टन 13 रन बनार क्लीन बोल्ड हो गए। खलील ने लगातार दो ओवर में दो विकेट लिए हैं।

---विज्ञापन---

19:36 (IST) 23 Mar 2025
मुंबई की खराब शुरुआत

मुंबई ने 1 ओवर में 1 विकेट खोकर 4 बना लिए हैं। विल जैक्स ने आते ही चौथा लगाकर अपना खाता खोला है। वहीं, रोहित शर्मा आउट हो गए हैं।

19:34 (IST) 23 Mar 2025
मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका

रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। उन्हें खलील अहमद ने आउट किया।

---विज्ञापन---

CSK vs MI: रचिन रवींद्र और ऋतुराज गायकवाड़ की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को चार विकेट से हराकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 155 रन बनाए। जवाब में सीएसके ने 19.1 ओवर में छह विकेट गंवाकर 158 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) केअफगान स्पिनर नूर अहमद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर 4 विकेट झटके, जिसकी बदौलत मुंबई इंडियंस की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस मुकाबले में 20 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन ही बना सकी। सीएसके के लिए नूर अहमद के अलावा खलील अहमद ने 29 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि नाथन एलिस और रविचंद्रन अश्विन ने 1-1 विकेट हासिल किया। मुंबई इंडियंस की ओर से तिलक वर्मा 31 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 29 रन का योगदान दिया। अंत में दीपक चाहर ने 15 गेंदों में नाबाद 28 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।